एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में कल से मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है, कभी बारिश तो कभी गर्मी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 जुलाई से प्रदेश में फिर से बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश में मौसम का उलट-पुलट हो रहा है, कहीं तेज बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में धूप निकलने की वजह से लोगों को उमसभरी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज (24 जुलाई) भी सोनभद्र, मीरजापुर और चंदौली जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन बाकी हिस्सों में हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज दोनों ही संभागों में बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, जबकि कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी है. वहीं पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 

25 जुलाई से मानसून में फिर आएगी रफ्तार

शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज होने लगेगा. इस दौरान प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है. 29 जुलाई तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आएगी.

इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

यूपी में आज सोनभद्र, मीरजापुर और चंदौली में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में कई जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. जबकि बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में  कई जगहों पर बारिश होगी, यहां किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. 

चित्रकूट, प्रयागराज,  कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी और प्रयागराज में वज्रपात के साथ कई जगहों पर बारिश का अनुमान है.  सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर और बरेली एक या दो जगहों पर बारिश होगी. 

पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर में एक या दो जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं है.  

UP: अखिलेश यादव की मस्जिद वाली बैठक पर भड़के अयोध्या के साधु संत, कहा- 'उनके DNA में ही दोष'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget