एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव पर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का पलटवार, '...तो इस्तीफा दे दूंगा'

MP Politics: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कांग्रेस पर कटाक्ष के जवाब में, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पलटवार किया है. सिंघार ने मुख्यमंत्री से सवाल भी पूछा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कांग्रेस पर किए गए कटाक्ष का कांग्रेस ने जवाब दिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी है कि अगर उनके दावों में सच्चाई है, तो वो खुद इस्तीफा देने को तैयार हैं, लेकिन क्या मुख्यमंत्री भी ऐसा साहस दिखाएंगे?

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कुछ लोग आज भी प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. दशहरे पर रावण को जलते देखा और कांग्रेस उसी तरह दस सिरों वाली पार्टी बन गई है, जो 10 तरह की बातें करती है.

इस बयान पर अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा पलटवार किया है. उमंग सिंघार ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी दस सिर वाली नहीं, आम जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी है. अगर मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि गांव-गांव बिजली पहुंच चुकी है, हर फलीया में बिजली और जल जीवन मिशन का पानी पहुंच चुका है तो मुझे प्रमाण दें. मैं अपने नेता प्रतिपक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन क्या मुख्यमंत्री भी ऐसा करेंगे अगर वो ग़लत साबित हुए?''

सिंघार ने उठाए कई सवाल

क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि किसानों को भरपूर बिजली और खाद मिल रही है?
क्या पटवारी और पुलिस परीक्षा जैसे घोटालों की निष्पक्ष जांच करवाई गई?
विधानसभा की कार्यवाही को लाइव क्यों नहीं किया जाता?
क्या सरकार जनता से डरती है?

उन्होंने कहा, ''झूठ की राजनीति कांग्रेस नहीं कर रही, बल्कि सरकार कर रही है. विधानसभा में भी झूठी जानकारी दी जाती है. मुख्यमंत्री का डर साफ दिखाई देता है जब वे पारदर्शिता से बचते हैं''.

इसे भी पढ़ें: बजरंग दल की शिकायत पर 3 मूर्तिकार गिरफ्तार, भगवान गणेश की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने का आरोप

Input By : साबिर खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget