एक्सप्लोरर

'सैयारा' के अहान पांडे कैसे बन गए नेशनल क्रश और रातों-रात स्टार? एक नहीं कई हैं वजहें

Saiyaara: अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. चलिए यहां जानते हैं अहान पांडे रातों-रात स्टार कैसे बन गए.

मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलजला आया हुआ है. ये फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान रच रही है. फिलहाल रिलीज के 6 दिनों में  इसने 150 करोड़ रुपये के आईकॉनिक क्लब को पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने और इंडस्ट्री के लिए नए बेंचमार्क सेट करने के बाद ‘सैयारा’ ने दर्शकों को देश के दो नए क्रश भी दे दिए हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा. उनकी केमिस्ट्री ने जेन-जेड दर्शकों के लिए नए गोल सेट किए हैं.

जहां लड़कियां अहान पांडे की दीवानी हो चुकी हैं तो आलिया भट्ट, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और रणवीर सिंह सहित कई बड़े स्टार्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वही सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है. चलिए यहां जानते हैं अहान पांडे कैसे इंटरनेट सेंसेशन और रातों-रात स्टार बन गए.

एक्शन फिल्मों की भीड़ के बीच रोमांटिक हीरो ने मारी बाजी
पिछले कुछ टाइम से सिनेमाघरों में एक्शन थ्रिलर और पॉलिटिकल इंस्पायर्ड फिल्में रिलीज हो रही थीं. हर शुक्रवार हमारे सामने एक ज़बरदस्त एक्शन हीरो आ रहा था, जो जान जोखिम में डालने वाले एक्शन सीन्स के साथ गुंडों के एक गिरोह का पलक झपकते ही खात्मा कर रहा था. ऐसे समय में, एक सैड लव स्टोरी, सैयारा, ताज़ी हवा के झोंके की तरह आई है. इंडस्ट्री और दर्शक एक रोमांटिक हीरो के आने का इंतज़ार कर ही रहे थे और अहान का आना सही समय पर सही जगह पर होने का एक बेहतरीन उदाहरण लगता है. अहान ने कृष कपूर के किरदार में लोगों का दिल छू लिया है.

अहान पांडे की एक्टिंग ने छुआ दिल
अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा में गजब की एक्टिंग की है. उनके अभिनय की काफी सराहना हो रही है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस लाजवाब है. अहान ने हर सीन में अपना 100 फीसदी दिया है. उनके टैलेंट को देखकर बड़े-बड़े सितारे भी हैरान हैं. यही वजह है कि अहान पांडे की सैयारा को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

सैयारा ने तोड़ा प्रमोशन का ट्रेंड
सैयारा कई मामलों में नए बेंच मार्क सेट करने में कामयाब रही है. आज जहां बड़े बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों को जमकर प्रमोट करते हैं, यहां तक कि प्रमोशनल इवेंट्स पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है. वहीं इस ट्रेंड को सैयारा ने तोड़ दिया. फिल्म की स्टार कास्ट को जनता के सामने लाए बिना और बिना किसी इंटरव्यू के और बिना किसी शहर के दौरे भी ये फिल्म दर्शकों की चहेती बन गई. फिल्म की जबरदस्त सफलता और लगातार मिल रही सफलता के बावजूद, अहान और अनीत लगभग लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं. यही वजह कि लोगों में इन दोनों स्टार्स के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटमेंट भी है.

बता दें कि मर्दानी 2 और द रेलवे मेन में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद, अहान पांडे ने सोशल मीडिया से दूर रहने और चुपचाप फिल्मों में अपना करियर बनाने पर फोकस करने का फैसला किया था. हालांकि शुरुआत में मोहित सूरी उनसे पूरी तरह इम्प्रेस नहीं हुए थे, लेकिन अहान उनका ध्यान खींचने में कामयाब रहे और इस तरह उन्हें सैयारा में लीड रोल मिल गया. आज वे सैयारा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, एक ही दिन रिलीज होंगी शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और प्रभास की फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
Dilip Kumar Death Anniversary: जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल
जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget