एक्सप्लोरर

National Pollution Control Day 2022: सिर्फ बाहरी प्रदूषण से नहीं, आपकी हर एक सिगरेट से भी सांसों में घुल रहा है ज़हर, आज ही छोड़े स्मोकिंग की लत

Pollution: आज यानी कि 2 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में इस मौके पर हम आपको बताते हैं आपकी दिनचर्या की 4 ऐसी चीजें जो पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं.

National Pollution Day: एक स्वस्थ वातावरण में रहना हम सभी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. खासकर आज के दौर में जब प्रदूषण के चलते ना सिर्फ मानव जाति बल्कि जीव जंतुओं की जान पर भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी दिनचर्या की कुछ छोटी-छोटी चीजों से ही आप पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. तो चलिए आज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर हम आपको बताते हैं ऐसी 4 चीजें जो आप बिना सोचे समझे कर तो देते हैं, लेकिन यह आपके सेहत के साथ-साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर डालते हैं और प्रदूषण को बढ़ाते हैं.
 
स्मोकिंग
जी हां, एक सिगरेट आपके स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पर्यावरण को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है. इससे वायु प्रदूषण तो होता ही है, साथ ही जब आप सिगरेट पीने के बाद इस के निचले हिस्से को फेंक देते हैं, तो इसे डीकंपोज होने में भी सालों लग जाते हैं. ऐसे में यह जीव जंतुओं का भोजन बन जाता है, और उनके पेट में चला जाता है, जो उन्हें भी नुकसान पहुंचाता है. इतना ही नहीं सिगरेट से निकलने वाला धुआं आपकी श्वसन नली, फेफड़ों, दिल आदि को डैमेज कर सकता है.
 
डीजल पेट्रोल वाहनों का इस्तेमाल करना
जब आप अपने घर से काम के लिए या परिवार के साथ घूमने निकलते हैं, तो क्या आपने सोचा है कि पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंच रहा है. आपकी गाड़ियों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है और इससे श्वसन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में कोशिश करें कि प्राइवेट वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और पेट्रोल डीजल गाड़ी की जगह इलेक्ट्रिक वाहन या फिर साइकिल का इस्तेमाल करें.
 
जलाशयों को दूषित करना
अक्सर हम अपने घर से निकलने वाले कचरे को जलाशयों में डाल देते हैं. लेकिन इनमें से कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो जल प्रदूषण का कारण बनती है और पानी में रहने वाले जलीय जीव की मृत्यु भी इससे हो जाती है. इतना ही नहीं दूषित चीजें जल स्रोतों में डालने से इसमें ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है.
 
बिजली की वेस्टेज
जी हां, अक्सर लोग घरों में बिजली का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह पर्याप्त साधन है. ऐसे में आपको सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहिए और अपने घरों में सोलर पैनल लगाना चाहिए. जिससे कि हम कृत्रिम बिजली का उपयोग करने से बच सकें.
 
ये भी पढ़ें-
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
Heatwave Health: चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget