एक्सप्लोरर

डेंगू की जांच का नतीजा अब एक घंटे में मिलना हुआ आसान, आईआईटी दिल्ली ने डेवलप की नई डिवाइस

आईआईटी दिल्ली ने कहा है कि डिवाइस का सफलतापूर्वक परीक्षण सैंकड़ों लोगों के ब्लड सैंपल पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च की मदद से किया गया है. आम बीमारियां जैसे डेंगू का जल्दी पता लगाने की जरूरत होती है लेकिन परंपरागत जांच टूल्स में समय लगता है, जिसके लिए महंगे उपकरणों की जरूरत होती है.

महामारी काल में हेल्थकेयर पेशेवरों के बढ़ते बोझ को कम करने की खातिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के शोधकर्ताओं ने अनोखा कारनामा अंजाम दिया है. उन्होंने डेंगू की जल्दी पहचान के लिए डिवाइस विकसित किया है. दावा है कि डिवाइस की मदद से जांच के नतीजे एक घंटे में आ जाएंगे और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी आसान होगा. आपको बता दें कि वर्तमान जांच की प्रक्रिया में एक दिन से ज्यादा लग जाते हैं.

एक घंटे के अंदर डेंगू की जांच करनेवाला डिवाइस विकसित

संस्थान का कहना है कि आसान डिवाइस का सैंकड़ों लोगों से लिए गए ब्लड सैंपल पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और ये एचआईवी का भी तेजी से पता लगाने में मदद करती है. शोधकर्ताओं ने बताया कि डेंगू की शीघ्र पहचान मरीज के स्वास्थ्य को खराब होने से रोकने की बुनियाद है. डिवास को आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च नई दिल्ली के सहयोग से तैयार किया गया है. डिवाइस की विशेषता बाजार में उपलब्ध अन्य टूल से छोटा और किफायती होना है.

सैंकड़ों लोगों से लिए ब्लड सैंपल पर सफलतापूर्वक परीक्षण

प्रोजेक्ट से जुड़े मुख्य जांचकर्ता और आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर जेपी सिंह ने कहा, "इस अतिसंवेदनशील और आसान डिवाइस में कई तरह के एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया गया है और जांच की रिपोर्ट एक घंटे के अंदर आ सकती है." परंपरागत किट से जांच की रिपोर्ट आने में समय लगता है और खर्च भी काफी महंगा पड़ता है. बयान में कहा गया कि सरफेस इंहैस्ड रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एसईआरएस) आधारित प्लेटफॉर्म पर सिल्वर नैनोराड बायोसेंसर लगे होते हैं और डेंगू की जल्दी पहचान कर टेस्ट के नतीजे एक घंटे के अंदर देता है.

कोरोनी की दूसरी लहर के बीच इन तीन नए लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, गलती पड़ सकती है भारी

Coronavirus Diet: इम्यून सिस्टम को करना चाहते हैं मजबूत तो इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget