एक्सप्लोरर

कार पर लगा डेंट तो रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई फटकार, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में क्रिकेटर रोहित शर्मा अपने छोटे भाई विशाल शर्मा को डांटते नजर आ रहे हैं. लेकिन ये डांट कोई गुस्से वाली नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज में है, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा रहे हैं.

Trending Video: इंसान चाहे मिडिल क्लास हो या फिर करोड़पति. अगर अपनी किसी चीज को कोई नुकसान पहुंचता है तो दोनों तबकों के लोगों को दुख बराबर होता है. अब रोहित शर्मा को ही ले लीजिए, जहां उनकी कार पर हल्का सा डेंट लगने के बाद उनके चेहरे के भाव देखने लायक थे. भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रोहित अपने छोटे भाई विशाल शर्मा को डांटते नजर आ रहे हैं,  लेकिन ये डांट कोई गुस्से वाली नहीं बल्कि मजाकिया अंदाज में है, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा रहे हैं.

रोहित शर्मा के भाई ने कार पर लगा दिया डेंट

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि रोहित शर्मा जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने नाम के स्टैंड का उद्घाटन करने के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी ये मजेदार वाकया हुआ. उसी दौरान पार्किंग में रोहित की कार में हल्का सा डेंट लग गया और ये डेंट किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने छोटे भाई विशाल ने गलती से कर दिया. इसके बाद रोहित ने बिना गुस्से के हंसते हुए अपने भाई को चुटकी लेते हुए हल्की-फुल्की डांट लगाई.

भाई को लगाई डांट

वीडियो में रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में अपनी कार की तरफ इशारा करते हुए भाई विशाल से पूछ रहे हैं कि ‘ये क्या है?’ विशाल थोड़े घबरा गए और बोले, 'रिवर्स', विशाल अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले रोहित ने तुरंत पूछा, 'किससे? तेरे से?' दोनों भाईयों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोकझोंक कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और रोहित की सादगी और फैमिली बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेटे ने मदर्स डे निबंध लिख खोली अपनी मां की पोल..फिर हुई ऐसी कुटाई कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को @Singh_Ro45 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों ने वीडियो को लाखों बार देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई पैसा तो पैसा होता है. मेहनत से आता है. अमीर हो या गरीब, पैसा किसी भी तरह से कमाओ, मेहनत तो लगती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गाड़ी पर डेंट किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है.

यह भी पढ़ें: लोगों का नाच देखकर सांड को आ गया गुस्सा, फिर टेंट में घुसकर बना दिया भूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget