एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं अचिंत कौर? वीडियो में काम मांगने की गुहार लगाने से बाद से बटोर रहीं सुर्खियां

Achint Kaur: टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली वीडियो शेयर कर तहलका मचा दिया है. वीडियो में एक्ट्रेस काम देने की गुहार लगा रही है. चलिए जानते हैं अचिंत के बारे में सबकुछ

Who Is Achint Kaur:‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘जमाई राजा’ जैसे टीवी शो में अपने दमदार अभिनय की बदौलत एक्ट्रेस अचिंत कौर ने घर-घर पहचान बनाई. हालांकि अभिनेत्री काफी समय से पर्दे से दूर हैं. वहीं हाल ही में वे इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाली वीडियो शेयर कर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. अचिंत ने अपनी वीडियो में खुलासा किया है कि वे बेरोजगार हैं और काम की तलाश कर रही हैं. चलिए यहां अचिंत कौर के बारे में सब कुछ जानते हैं

अचिंत कौर कौन हैं?
अचिंत कौर ने 1994 में टेलीविज़न शो बनेगी अपनी बात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी . उन्होंने कहानी घर घर की, साया और विरुद्ध जैसे कई फेमस टीवी सीरियल में अलग-अलग रोल प्ले किये और अपनी वर्सेटाइल टैलेंट को दिखाया. पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के किरदारों को गहराई से निभाने की उनकी क्षमता ने उन्हें इंडस्ट्री में काफी फेम भी दिलाया.

टेलीविज़न के अलावा, अचिंत कौर ने गुज़ारिश, 2 स्टेट्स और कलंक जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है. उनकी आखिरी रिलीज बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित साल 2024 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म घुड़चढ़ी थी. इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ अभिनय किया था. इस फ़िल्म का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 को जियो सिनेमा पर हुआ था.

अचिंत कौर ने वीडियो शेयर कर मांगा काम
अचिंग कौर ने एक दिल को छू लेने वाले वीडियो में, खुलासा किया कि उन्हें काम की तलाश है. उन्होंने लोगों से काम मांगते हुए कहा,"यह दिल से एक छोटा सा नोट है... मैं भारत और इंटरनेशनल लेवल पर एक्साइटिंग नए अवसरों की तलाश कर रही हूं. चाहे वह फ़िल्में हों, शॉर्ट फ़िल्में हों, वेब सीरीज़ हों और सोशल मीडिया कोलैबोरेशन हों, बेसिकली कुछ भी क्रिएटिव हो और मैं इसे अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं. सुनने और हमेशा आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू, " उन्होंने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा है, "एक एक्टर के रूप में जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है. और मैं आगे के लिए तैयार हूं. अगर मेरा काम आपके विजन से मैच करता है, तो मैं कोलैबोरेट करना पसंद करूंगी. आइए साथ मिलकर कुछ पावरफुल बनाएं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Achint Kaur (@chintzykaur)

नीना गुप्ता ने भी मांगा था काम
वैसे अचिंत कौर से पहले भी कई सेलेब्स ने काम के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाया था. इनमें नीना गुप्ता भी शामिल हैं. नीना ने साल 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को अपना वर्क एक्सपीरियंस बताया था और कहा था कि वे काम की तलाश में हैं. वहीं दलजीत कौर, करण पटेल, शहजादा धामी और अर्चना पूरन सिंह भी सोशल मीडिया पर काम देने की गुहार लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-रूपाली गांगुली नहीं ये एक्ट्रेस थी 'अनुपमा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद, लेकिन इस वजह से ठुकरा दिया रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
'प्रेग्नेंट होते ही 2 शो से बाहर कर दिया', मिनी माथुर ने खोला ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच
'प्रेग्नेंट होते ही 2 शो से बाहर कर दिया', मिनी माथुर ने खोला ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget