एक्सप्लोरर

Bindi से जुड़ी इस गलती से बढ़ सकते हैं पति-पत्नी के बीच झगड़े!

Bindi Astrology Connection: कभी-कभी हमारी रोजमर्रा की आदतें, चाहे वो कितनी भी छोटी क्यों न हों, हमारे जीवन में बड़ा असर डाल सकती हैं. खासकर जब बात हो संस्कृति और परंपराओं की.

Astrology: भारतीय संस्कृति में बिंदी (Bindi) सिर्फ एक सजावटी चीज नहीं, बल्कि एक शुभ प्रतीक मानी जाती है. खासकर विवाहित महिलाओं के लिए यह सुहाग और सौभाग्य का संकेत होती है. महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए लगाती हैं.

लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिंदी से जुड़ी एक छोटी सी लापरवाही आपके वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है? जी हां, ज्योतिषाचार्य के अनुसार कई महिलाएं बिंदी के महत्व को समझे बिना ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो उनके दांपत्य जीवन में तनाव ला सकती हैं.

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
ज्योतिषाचार्य के अनुसार बहुत सी महिलाएं नहाने या सोने से पहले माथे से बिंदी हटाकर उसे बाथरूम की दीवार या आईने पर चिपका देती हैं. देखने में यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह बेहद अशुभ मानी जाती है. उनके अनुसार, बिंदी न सिर्फ सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि यह अखंड सौभाग्य का भी प्रतीक होती है. ऐसे में इसे अशुद्ध और अपवित्र जगह जैसे बाथरूम की दीवार या शीशे पर लगाना सौभाग्य का अपमान माना जाता है.

इससे क्या हो सकता है असर?

जो महिलाएं ऐसा करती हैं, उनके जीवन में धीरे-धीरे समस्याएं आने लगती हैं. पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं, रिश्तों में तनाव आ सकता है और पति के कामों में रुकावटें आने लगती हैं. इतना ही नहीं, इससे पति के स्वास्थ्य और जीवन पर भी असर पड़ सकता है.

महिलाओं को क्या करना चाहिए?

ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि यदि बिंदी को हटाना जरूरी हो तो उसे साफ जगह पर रखें या किसी कागज में लपेटकर फेंक दें. लेकिन कभी भी उसे बाथरूम की दीवार या शीशे पर न चिपकाएं. ऐसा करना ना सिर्फ अशुद्ध होता है, बल्कि इससे आपके सौभाग्य पर भी असर पड़ सकता है.

ध्यान रखें ये बातें:

  1. बिंदी को सजावट नहीं, सौभाग्य का प्रतीक समझें
  2. इसे हटाने के बाद सही जगह पर रखें
  3. अपवित्र स्थानों पर बिंदी लगाना पूरी तरह वर्जित माना गया है

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget