एक्सप्लोरर

यूपी में योगी सरकार ने लिया बड़ा 'संकल्प', 2027 तक राज्य को इस चीज से कर दिया जाएगा मुक्त!

UP News: यूपी को बाल श्रम से मुक्त बनाने के लिए सरकार ने बहुआयामी योजनाओं को जमीन पर उतार दिया है. जागरूकता से लेकर शिक्षा और पुनर्वास तक, हर स्तर पर ठोस प्रयास किये जा रहे हैं.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बाल श्रम के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू कर 2027 तक राज्य को बाल श्रम से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह लक्ष्य तय करते हुए सरकार ने बहुआयामी योजनाओं को जमीन पर उतार दिया है. जागरूकता से लेकर शिक्षा और पुनर्वास तक, हर स्तर पर ठोस प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि बचपन को मजबूरी नहीं, अवसर मिल सके.

बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने बाल श्रम की रोकथाम के लिए 12 जून को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है. इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाएगा कि बच्चों का स्थान केवल स्कूल में है, श्रम में नहीं. इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से समन्वय बनाकर जागरुकता अभियान को धार दी जाएगी. 

12,426 बाल श्रमिकों का कराया गया शैक्षिक पुनर्वास
राज्य सरकार के प्रयासों से 2017-18 से 2024-25 तक 12,426 बाल श्रमिकों का शैक्षिक पुनर्वास कराया गया है, ताकि ये बच्चे फिर से विद्यालय में जाकर एक नई शुरुआत कर सकें. यही नहीं, इन बच्चों के परिवारों को भी सरकार ने अकेला नहीं छोड़ा. ऐसे 1,089 परिवारों को आर्थिक पुनर्वास के जरिए सहायता दी गई है, ताकि वे मजबूरीवश अपने बच्चों से काम न करवाएं.

सरकार द्वारा संचालित ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ के अंतर्गत 2,000 कामकाजी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाया गया है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उनके पढ़ाई के रास्ते में कोई बाधा न आए. यह योजना न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण को भी बदलने का काम कर रही है.

श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आठ कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. इनके संचालन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई है. वर्ष 2024-25 में अब तक 309 श्रमिकों को 1.32 करोड़ रुपये की सहायता देकर राहत पहुंचाई जा चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि बचपन से बड़ा कोई भविष्य नहीं होता और बच्चों से बड़ा कोई निवेश नहीं. इसी सोच के तहत सरकार हर बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में अग्रसर कर रही है.  

यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री के पार, आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? जानें- मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के बाद चर्चा में आए IAS संजीव खिरवार दिल्ली MCD के नए कमिश्नर
त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के बाद चर्चा में आए IAS संजीव खिरवार दिल्ली MCD के नए कमिश्नर
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

वीडियोज

धुरंधर की स्टोरी और उसमें अक्षय खन्ना का वायरल डांस, दोनों ने फिल्म को हिट कर दिया
Prayagraj Aircraft Crash: तकनीकी खराबी या बड़ी लापरवाही? प्रयागराज विमान हादसे का पूरा सच क्या! | UP
Sushant Singh Rajput की वो बातें जिनसे आज भी हैं आप अनजान !
अरावली विवाद को लेकर Supreme Court ने दिए अवैध खनन रोकने के निर्देश | Court Order | abp News
Engineer Death Case: जहां हुई थी Yuvraj की मौत वहां बाल-बाल बचा था ये ट्रक ड्राइवर । Exclusive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के बाद चर्चा में आए IAS संजीव खिरवार दिल्ली MCD के नए कमिश्नर
त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के बाद चर्चा में आए IAS संजीव खिरवार दिल्ली MCD के नए कमिश्नर
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
How Much Tea Is Safe: ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
Embed widget