एक्सप्लोरर

संजय राउत की किताब पर शरद पवार का बड़ा खुलासा, कहा- 'सत्ता के दुरुपयोग को...'

Sharad Pawar News: शरद पवार ने कहा कि संजय राउत सामना अखबार में बेहद बेबाकी से लिखते हैं. उनकी कलम कुछ लोगों को पच नहीं रही थी, वे बेचैन थे और मौके की तलाश में थे.

Sharad Pawar On Sanjay Raut Book: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार ने संजय राउत की पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाए जाने पर गंभीर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे लोग याद रखेंगे.

शरद पवार ने शिवसेना नेता संजय राउत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ऑर्थर रोड जेल में 100 दिन बिताए और उस कठिन समय को उन्होंने लिखित रूप में दर्ज किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ लिखता या बोलता है, उसके खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की जाती है.

'उनकी कलम कुछ लोगों को नहीं पच रही'
शरद पवार ने आगे कहा, "संजय राउत 'सामना' अखबार में बेहद बेबाकी से लिखते हैं. उनकी कलम कुछ लोगों को पच नहीं रही थी, वे बेचैन थे और मौके की तलाश में थे. पत्राचाळ घोटाले में मध्यमवर्गीय लोगों के लिए घरों की जरूरत को लेकर उठाए गए मुद्दे में संजय राउत को ईडी द्वारा गलत तरीके से फंसाया गया, जबकि उनका प्रत्यक्ष कोई संबंध नहीं था."

'राउत ने सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखा'
उन्होंने यह भी कहा कि संजय राउत ने लगातार सरकारी तंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखा. उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि कैसे कुछ लोग सरकारी एजेंसियों की मदद से अवैध रूप से पैसा वसूल रहे हैं. ऐसे 30-35 लोगों से पैसे वसूले गए थे और जब राउत ने यह बात प्रमुख लोगों को लिखी, तब उन्हें जेल भेजा गया.

उन्होंने एक और घटना का हवाला दिया कि एकनाथ खडसे के दामाद, जो इंग्लैंड में टाटा कंसल्टेंसी में कार्यरत थे, उनको मुंबई बुलाकर ईडी ने गिरफ्तार किया क्योंकि उन्हें अंदेशा था कि खडसे पर कार्रवाई होने वाली है. अनिल देशमुख के मामले में पवार ने कहा कि उन पर 100 करोड़ का आरोप लगाया गया, लेकिन जांच में केवल एक करोड़ का मामला सामने आया. 

'सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करती है किताब'
इन सभी घटनाओं के बीच शरद पवार ने यह भी कहा कि इन नेताओं ने डरने के बजाय एक-दूसरे को हिम्मत दी और डटे रहे. उन्होंने टीवी बहसों पर भी सवाल उठाया. शरद पवार ने कहा, "पुस्तक पढ़े बिना लोग कैसे तय कर सकते हैं कि उसमें क्या लिखा है." उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किताब सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करती है.

'विपक्षी दलों को बनाया जा रहा निशाना'
केंद्र में मंत्री रहते हुए शरद पवार ने पीएमएलए कानून पर आपत्ति जताई थी और मनमोहन सिंह को चेताया था कि यह कानून खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा था कि अगर सत्ता बदली, तो यही कानून हमारे खिलाफ इस्तेमाल होगा और वही हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के दौरान केवल विपक्षी शिवसेना यूबीटी, एनसीपी एसपी, आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget