एक्सप्लोरर

अब 50% छूट पर मिलेगी मेट्रो की टिकट, कहां से बुक करने पर होगा जबरदस्त फायदा, जानें

अब Uber ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो का QR कोड टिकट खरीदा जा सकता है, वो भी 50% तक की छूट के साथ. इससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और सफर करना होगा ज्यादा आसान.

अब मेट्रो में सफर करना होगा और भी आसान और सस्ता! अगर आप भी हर दिन मेट्रो से ऑफिस या कॉलेज जाते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber ने अब एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आप उबर ऐप के जरिए मेट्रो टिकट भी खरीद सकते हैं, वो भी 50% तक की छूट के साथ.

दिल्ली में हुई शुरुआत

इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली मेट्रो से की गई है. अब दिल्ली मेट्रो के करोड़ों यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस अपने फोन में Uber ऐप खोलिए, कुछ क्लिक कीजिए, और मेट्रो का QR कोड टिकट तुरंत पाएं.

कैसे करेगा काम?

Uber ने ONDC (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के साथ साझेदारी कर यह सुविधा शुरू की है. ऐप पर जाकर आप यूपीआई से पेमेंट करके टिकट खरीद सकते हैं. टिकट खरीदने के बाद आपको एक QR कोड मिलेगा, जिसे आप मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर स्कैन कर सकते हैं.

एक बार में खरीद सकेंगे 8 टिकट

Uber ऐप से एक यूजर एक बार में अधिकतम 8 QR टिकट खरीद सकता है. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ग्रुप में ट्रैवल करते हैं या परिवार के साथ सफर करते हैं.

सिर्फ टिकट ही नहीं, लाइव जानकारी भी

Uber ऐप पर आपको सिर्फ टिकट ही नहीं मिलेगी, बल्कि मेट्रो की लाइव टाइमिंग और अपडेट्स भी मिलेंगी. इससे प्लानिंग करना आसान हो जाएगा कि कौन-सी मेट्रो कब आ रही है.

अन्य शहरों में भी जल्द आएगी सुविधा

कंपनी का प्लान है कि साल 2025 के अंत तक भारत के तीन और शहरों में भी यह मेट्रो टिकट बुकिंग सर्विस शुरू की जाए। यानी आने वाले समय में दूसरे शहरों के लोग भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे.

तो अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं और अब तक लंबी लाइनों से परेशान थे, तो यह नई सुविधा आपके लिए किसी राहत से कम नहीं है. Uber ऐप से टिकट खरीदिए, आधे दाम में सफर कीजिए और समय की बचत भी पाइए.

WhatsApp, या Paytm ऐप से ऐसे करें बुक

दिल्ली मेट्रो का टिकट अब WhatsApp और Paytm ऐप के जरिए आसानी से बुक किया जा सकता है. WhatsApp से टिकट बुक करने के लिए 96508-55800 पर 'Hi' मैसेज भेजें, फिर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और 'Buy Ticket' विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद यात्रा शुरू करने और समाप्त करने वाले स्टेशनों का चयन करें और पेमेंट करके टिकट प्राप्त करें. वहीं, Paytm ऐप से टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले ऐप में लॉग इन करें, फिर 'बिल पेमेंट्स बाय बीबीपीएस' सेक्शन में जाएं. यहां 'माई बिल्स' पर क्लिक करें, फिर 'ट्रांजिट' चुनें और 'मेट्रो रिचार्ज' पर टैप करें. अपनी मेट्रो सेवा का चुनाव करके 'मेट्रो टिकट' विकल्प पर जाएं, यात्रा का गंतव्य और यात्रियों की संख्या भरें और 'प्रोसीड टू पे' पर क्लिक कर पेमेंट करें. इन दोनों माध्यमों से QR टिकट प्राप्त किया जा सकता है, जो दिल्ली मेट्रो में यात्रा के लिए मान्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget