एक्सप्लोरर

अगर आपका भी फोन हो जाए चोरी! तो घबराएं नहीं, बस फटाफट उठाएं ये ज़रूरी कदम

Smartphone Lost: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, करीब सारे काम अब स्मार्टफोन की मदद से संभव है.

Smartphone Lost: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, करीब सारे काम अब स्मार्टफोन की मदद से संभव है. लेकिन अब अगर आपका फोन चोरी हो जाए या फिर गायब हो जाए तो बड़ी समस्या हो जाती है. ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए तो घबराने की बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी होता है जिससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रह सके और फोन वापस मिलने की संभावना बनी रहे.

चोरी हो गया iPhone तो करें ये काम

अगर आपके पास iPhone है और वह चोरी या खो गया है तो तुरंत 'Find My' ऐप का इस्तेमाल करें और डिवाइस को 'Lost Mode' में डालें. इससे आपका iPhone लॉक हो जाएगा और स्क्रीन पर आपका कॉन्टैक्ट नंबर और एक कस्टम मैसेज दिखेगा. इसके अलावा, फोन की लाइव लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है.

इसके अलावा अपना सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक करवाएं ताकि कोई अनजान व्यक्ति आपके नंबर से कॉल, मैसेज या इंटरनेट का इस्तेमाल न कर सके. आप नया सिम लेकर अपने पुराने नंबर को एक्टिवेट भी करवा सकते हैं. अगर आपने Apple Pay का इस्तेमाल किया है तो उससे जुड़े सभी बैंक कार्ड्स को तुरंत ब्लॉक करवाएं. अपने Apple ID समेत सोशल मीडिया, ईमेल और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड तुरंत बदलें.

फोन चोरी होने के बाद स्कैमर्स आपको फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज के जरिए धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं. किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कोई जानकारी साझा न करें. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही संपर्क करें.

अगर Android फोन चोरी हो जाए तो क्या करें

किसी अन्य डिवाइस से अपने फोन पर कॉल करें. कुछ नेटवर्क प्रोवाइडर्स के ऐप्स में ऐसा फीचर होता है जिससे आप फोन की रिंग ऑन करा सकते हैं, भले ही वह साइलेंट मोड में हो.

Android फोन में ‘Find My Device’ नामक फीचर होता है जिसकी मदद से आप फोन की लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर उसका डाटा भी डिलीट कर सकते हैं.

अगर आपको पक्का यकीन हो कि फोन वापस नहीं मिलेगा तो https://android.com/find पर जाकर अपने Google अकाउंट से साइन इन करें और "Erase Device" विकल्प चुनकर सारा डाटा मिटा दें.

फोन को लॉक करने के साथ-साथ अपने सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स—जैसे कि ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स—के पासवर्ड तुरंत बदलें.

अगर फोन नहीं मिल रहा, तो अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करें और सिम कार्ड को ब्लॉक कराएं. वे आपके डिवाइस को यूज़ न होने लायक बना सकते हैं.

फोन वापस मिले या न मिले, लेकिन किसी भी तरह की धोखाधड़ी से खुद को बचाने के लिए पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने उड़ाई Jio की नींद! 300 रुपये से भी कम में आया नया प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget