एक्सप्लोरर

'पहले गिरफ्तारी, अब 2.1 करोड़ का नोटिस...', भगोड़े मेहुल चौकसी की और बढ़ी मुसीबत, जानें क्या है पूरा मामला

SEBI Notice To Mehul Choksi: सेबी का कहना है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में वह उसकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करके और बेचकर राशि वसूल करेगा.

SEBI Notice To Mehul Choksi: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और हीराकारोबारी मेहुल चोकसी की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है. बाजार नियामक सेबी की तरफ से मेहुल चोकसी को 2.1 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. मेहुल चोकसी को ये नोटिस गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के शेयरों में भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन के मामले में दिया गया है.

सेबी की तरफ से मेहुल चोकसी को 15 दिन के भीतर भुगतान करने या फिर संपत्ति के साथ-साथ बैंक खाते भी कुर्क करने की चेतावनी दी गई है. साल 2022 में सेबी की तरफ से लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहने के बाद चौकसी को यह नोटिस भेजा गया है.

मेहुल चोकसी की बढ़ी मुसीबत

गौरतलब है कि गीतांजलि जेम्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ प्रवर्तक समूह का हिस्सा रहे मेहुल चौकसी, नीरव मोदी के मामा हैं. उन दोनों के ऊपर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है. पीएनबी घोटाला का पूरा मामले साल 2018 की शुरुआत में सामने आया. इसके बाद चौकसी और नीरव मोदी दोनों ही भारत से फरार हो गये थे. पिछले महीने, भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था.

कुर्क हो सकती है संपत्ति

पिछले साल मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था. वह भारत छोड़ने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था. नीरव मोदी को मार्च, 2019 में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह वहीं जेल में बंद है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 15 मई को जारी ताजा नोटिस में चोकसी को 15 दिन के भीतर 2.1 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. इसमें 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना और 60 लाख रुपये का ब्याज शामिल है.

सेबी का कहना है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में वह उसकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करके और बेचकर राशि वसूल करेगा. इसके अलावा चौकसी के बैंक खाते भी कुर्क किए जा सकते हैं और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है. सेबी ने जनवरी, 2022 में पारित अपने आदेश में चोकसी पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और उसे एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया.

सेबी ने पाया कि चोकसी ने अप्रकाशित संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) के बारे में राकेश गिरधरलाल गजेरा को जानकारी दी, जिसने दिसंबर, 2017 में गीतांजलि जेम्स में अपनी पूरी 5.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, ताकि किसी भी घटना से पहले नुकसान से बचा जा सके. उस समय आशंका थी कि गीतांजलि समूह को धोखाधड़ी से मिले गारंटी पत्र (लेटर ऑफ अंडरटेंकिंग) जारी करने का खुलासा हो सकता था. यह पाया गया कि गीतांजलि समूह से संबंधित इकाइयों की ओर से धोखाधड़ी वाले गारंटी पत्र जारी किये गये थे. 

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए अब कितनी बढ़ सकती है सरकारी बाबुओं की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget