एक्सप्लोरर

UPSC ने जारी किया IFS परीक्षा का रिजल्ट, इतने उम्मीदवार हुए पास, यहां करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से भारतीय वन सेवा एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसे कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अब सफल उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है. यह परीक्षा दो चरणों में हुई थी- पहले चरण की लिखित परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) का आयोजन 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक किया गया.

इस बार कुल 143 उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिनमें सभी वर्गों से कैंडिडेट्स शामिल हैं. सबसे खास बात ये रही कि चयन प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी उचित अवसर दिया गया है. सामान्य वर्ग से 40 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिनमें 4 दिव्यांग श्रेणियों (2 श्रेणी-2 और 2 श्रेणी-3) से हैं.

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 19, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 50, अनुसूचित जाति (SC) से 23 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 11 उम्मीदवारों को चयन सूची में जगह मिली है. OBC वर्ग से एक उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 के अंतर्गत आता है. इस तरह कुल मिलाकर 3 उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 और 2 उम्मीदवार श्रेणी-3 से हैं.

मदद के लिए UPSC सुविधा केंद्र

अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट या चयन प्रक्रिया को लेकर कोई भी जानकारी चाहिए तो वह यूपीएससी के सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकता है. यह काउंटर यूपीएससी भवन में परीक्षा हॉल के पास है और यहां सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवार 011-23385271 या 011-23381125 पर कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  2. ‘नया क्या है’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. "Indian Forest Service Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें.
  4. सामने खुलने वाली PDF में अपना रोल नंबर ‘Ctrl+F’ दबाकर सर्च करें.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget