एक्सप्लोरर

इस देश में सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट बनाएगी अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power, इससे भारत को भी होगा खूब फायदा

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर भूटान की कंपनी ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर देश का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट बनाने जा रही है. प्लांट से दोनों देशों को फायदा होगा.

Anil Ambani: देश के दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने भूटान की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत भूटान में सबसे बड़ा सोलर प्लांट बनाने का फैसला लिया गया है. इस सोलर प्रोजेक्ट से 500 मेगावाट बिजली बनेगी.

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च होने है. यह प्रोजेक्ट रिलायंस पावर और भूटान सरकार की इन्वेस्टमेंट कंपनी, ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स (DHI) के बीच 50-50 परसेंट की पार्टनरशिप है. इसके तहत दोनों कंपनियां साथ में मिलकर इसे बनाएंगी और चलाएंगी. बता दें कि ग्रीन डिजिटल DHI की सब्सिडियरी कंपनी है. 

यह है इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा

इस समझौते के मुताबिक, यह भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट होने जा रहा है. इसी के साथ भूटान की सोलर इंडस्ट्री में आज की तारीख तक यह किसी प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)होगा. इस प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस पावर ने ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) पर भी साइन किए हैं. इसके तहत  प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली को ग्रीन डिजिटल को बेचा जाएगा. यानी कि इस सोलर प्रोजेक्ट के जरिए न केवल भूटान को साफ उर्जा मिलेगी, बल्कि वह भारत सहित अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली दे पाएगा. 

क्लीन एनर्जी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी 

रिलायंस पावर ने बताया कि यह सोलर प्रोजेक्ट भारत-भूटान आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेगा। कंपनी ने कहा कि रिलायंस ग्रुप क्लीन एनर्जी के अपने सेगमेंट को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है. फिलहाल रिलायंस पावर के पास सोलर एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) में 2.5 गीगावाट की कैपेसिटी है. इस पावर प्रोजेक्ट को बनाने के लिए कंपनी ने फिलहाल बैंकों और अन्य कर्जदाताओं के साथ बात करनी शुरू कर दी है ताकि वक्त पर पैसों का इंतजाम हो सके. 

पिछले साल हुई थी पार्टनरशिप

यह सोलर प्रोजेक्ट अक्टूबर, 2024 में रिलायंस एंटरप्राइजेज (रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की साझेदारी) और DHI के बीच हुई पार्टनरशिप का हिस्सा है, जिसके तहत सोलर और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स बनाए जाएंगे. इसमें 500 मेगावाट के इस सोलर प्रोजेक्ट के साथ-साथ 770 मेगावाट का चामखार्चू-1 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें:

BEL Q4 Results: जिस आकाश मिसाइल से पाक को किया बेदम, रॉकेट की तरह भागे उस कंपनी के शेयर, हुआ जबरदस्त मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget