एक्सप्लोरर

गूगल I/O 2025: कैसे देखें गूगल का सबसे बड़ा इवेंट और क्या-क्या होगा खास

Google I/O 2025 Date: गूगल I/O 2025 का कीनोट 20 मई को होगा, जिसे आप गूगल के YouTube चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं. इवेंट की जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल I/O की वेबसाइट पर जाकर डिटेल डाला जा सकता है.

गूगल हर साल अपना सबसे बड़ा टेक इवेंट Google I/O आयोजित करता है और इस साल यानी 2025 में ये इवेंट 20 और 21 मई को हो रहा है. अगर आप टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं या जानना चाहते हैं कि गूगल इस बार क्या नया लेकर आ रहा है, तो यह इवेंट आपके लिए बहुत खास होने वाला है.

कहां और कब देखें Google I/O 2025?

गूगल I/O 2025 का मुख्य इवेंट यानी कीनोट 20 मई से शुरू होने वाला है. यह इवेंट सुबह 10 बजे (PDT), दोपहर 1 बजे (EDT) और शाम 6 बजे (BST) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आप इसे गूगल के आधिकारिक YouTube चैनल पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा, गूगल I/O की वेबसाइट पर जाकर आप इस इवेंट को अपने कैलेंडर में जोड़ सकते हैं और चाहें तो रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं, ताकि आपको गूगल की ओर से सभी ताज़ा अपडेट मिलते रहें.

इस बार क्या खास होगा Google I/O 2025 में?

गूगल का फोकस इस बार फिर से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर रहेगा. पिछली बार की तरह इस बार भी 'AI' सबसे ज़्यादा बार सुना जाने वाला शब्द बनने वाला है.

Android 16 की नहीं होगी उतनी चर्चा

गूगल ने एंड्रॉइड 16 को I/O से पहले ही एक अलग वर्चुअल इवेंट में लॉन्च कर दिया है. इस इवेंट में नए Material 3 Expressive डिज़ाइन, सिक्योरिटी फीचर्स और Gemini के एंड्रॉइड डिवाइसेज में इस्तेमाल को लेकर काफी जानकारी दी गई थी. तो I/O 2025 में एंड्रॉइड की चर्चा कम ही होगी.

Android XR और Project Moohan

इस बार गूगल और सैमसंग की साझेदारी से बन रहे मिक्सड रियलिटी हेडसेट (Mixed Reality Headset) पर भी सबकी नजरें होगी, जिसे Project Moohan कहा जा रहा है. गूगल ने अभी तक XR (एक्सटेंडेड रियलिटी) पर ज्यादा कुछ नहीं बताया है, इसलिए उम्मीद है कि I/O में इसका खुलासा होगा.

Gemini AI में जबरदस्त अपडेट

इसके अलावा इवेंट के दौरान गूगल की अपनी AI टेक्नोलॉजी Gemini को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. Gemini के 2.5 Pro वर्जन में कोडिंग, लॉजिक और यूजर हेल्पफुलनेस के लेवल को पहले से बेहतर बनाया गया है. इसके अलावा गूगल के दूसरे AI प्रोजेक्ट्स जैसे DeepMind, LearnLM और Project Astra पर भी अपडेट्स आने की पूरी संभावना है.

इन प्रोडक्ट्स पर भी नजर

AI के अलावा गूगल अपने बाकी प्रोडक्ट्स जैसे Gmail, Chrome, Google Play Store आदि में भी कुछ नए फीचर्स की घोषणा कर सकता है. ये अपडेट्स शायद डेवलपर सेशंस में ज्यादा विस्तार से बताए जाएं.

कुल मिलाकर अगर आप जानना चाहते हैं कि गूगल के आने वाले महीनों में क्या धमाका करने वाला है, चाहे वो AI हो, XR हेडसेट्स हों या आपके रोज़मर्रा के गूगल ऐप्स – तो आज यानी 20 मई को होने वाला Google I/O 2025 इवेंट मिस मत कीजिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget