एक्सप्लोरर

GATE 2025 की आंसर Key जारी, आपत्ति दर्ज कराने का प्रोसेस भी हुआ शुरू

GATE 2025 Answer Key: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की आंसर की जारी हो गई हैं. जिन्हें उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो 1 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

जो भी अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें और निर्धारित शुल्क जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे.

किन दिनों हुई थी GATE 2025 परीक्षा?

GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न हुई थी. इस परीक्षा में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (MI), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), डेटा एनालिटिक्स (DA), सिविल इंजीनियरिंग (CE) सहित कई विषयों के प्रश्नपत्र शामिल थे.

कैसा था परीक्षा का पैटर्न?

  • बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • बहुचयनित प्रश्न (MSQs)
  • संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT)

GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला/मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों पर उम्मीदवारों की समग्र समझ का परीक्षण करती है.

यह भी पढ़ें- CBSE की तरह पाकिस्तान में भी हैं 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए बोर्ड, जानिए कैसे होती है पढ़ाई

कैसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी, इसे ध्यान से जांचें.
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें.

आगे क्या होगा?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 1 मार्च 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं. आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी. फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE की एक साल में दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यहां है हर सवाल का जवाब, सिलेबस से लेकर मार्कशीट तक हर जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget