एक्सप्लोरर

CBSE की एक साल में दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यहां है हर सवाल का जवाब, सिलेबस से लेकर मार्कशीट तक हर जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा. आइए जानते हैं परीक्षा में कितना सिलेबस आएगा और फाइनल मार्कशीट कब जारी होगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से साल 2026 से 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस नीति को अंतिम रूप जल्द दे दिया जाएगा. सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण फरवरी से मार्च तक चलेगा. जबकि दूसरा चरण मई में आयोजित होगा. इन दोनों ही एग्जाम परीक्षाओं में पूरा सिलेबस शामिल रहेगा. आइए जानते हैं इससे क्या बदलाव होंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2026 से CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को दो मौकों में से एक चुनने का ऑप्शन मिलेगा. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी मई में आयोजित की जाएगी. स्टूडेंट्स के पास दोनों ही एग्जाम में बैठने का ऑप्शन भी रहेगा, जिससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिलेगा. फिलहाल CBSE की तरफ से इस नई प्रणाली के नियमों का ड्राफ्ट जारी किया गया है और 9 मार्च तक बोर्ड ने सुझाव मांगे हैं.

कब-कब होगी परीक्षा?

बोर्ड की तरफ से आयोजित परीक्षा कब होंगी, छात्रों के बीच ये एक बड़ा सवाल है. बताते चलें कि पहली परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 तक होगा. जबकि दूसरी परीक्षा 5 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी.

सिलेबस में क्या होगा?

एक बड़ा सवाल छात्रों के मन में ये भी है कि परीक्षा का सिलेबस कैसे होगा. तो हम आपको क्लियर कर दें कि दोनों ही पूरी पाठ्यपुस्तकों और सिलेबस के आधार पर होंगी. जबकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं की परीक्षा एक ही दिन होगी.

कहां होगा एग्जाम सेंटर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली और दूसरी दोनों ही परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर सामान ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव में क्या है अंतर, किसकी कितनी होती है पॉवर?

क्या है छात्रों के लिए नया?

अगर छात्र पहली परीक्षा के अंकों से खुश नहीं हैं, तो वे मई में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. जो छात्र पहले प्रयास में अच्छे अंक लाएंगे, वे दूसरी परीक्षा में उन विषयों को छोड़ सकते हैं. छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें अपनी तैयारी सुधारने का मौका मिलेगा. फाइनल मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं में से जो अधिक अंक होंगे, वे जोड़े जाएंगे.

यह भी पढ़ें- पैरा मेडिकल में करियर बनाने के लिए ये हैं टॉप-10 कॉलेज, सीट से लेकर फीस तक जानें हर बात

कब जारी होगी फाइनल मार्कशीट

प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट पूरे साल में सिर्फ एक बार होगा. अलग से दो मार्कशीट नहीं दी जाएंगी. अंतिम मार्कशीट केवल मई परीक्षा के बाद जारी होगी. अगर छात्र दोनों परीक्षाएं देते हैं, तो उनके बेहतर अंक फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे.

यह भी पढ़ें- ​2026 से बदल जाएगा CBSE बोर्ड का एग्जाम सिस्टम, साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलडीसी बनने का सपना संजोए बैठे अभ्यर्थियों को झटका, BPSC ने रद्द की परीक्षा
एलडीसी बनने का सपना संजोए बैठे अभ्यर्थियों को झटका, BPSC ने रद्द की परीक्षा
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget