एक्सप्लोरर

क्या है आम आदमी बीमा योजना, 200 रुपये में मिल जाता है 75000 का लाइफ कवर, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Aam Aadmi Bima Yojana: आम आदमी बीमा योजना में महज 200 रुपये में ही मिल जाएगा 75 हजार का लाइफ कवर. जान लीजिए कैसे करना है इस योजना में आवेदन. किन चीजों की होगी जरूरत.

Aam Aadmi Bima Yojana: कई बार ज़िंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब सब कुछ अचानक बदल जाता है. खासकर उन परिवारों के लिए जो पूरी तरह एक ही कमाने वाले पर निर्भर होते हैं. ऐसी स्थिति में अगर वह सहारा छिन जाए तो ज़िंदगी का बैलेंस बिगड़ जाता है. अगर पहले से कोई फाइनेंशियल सिक्योरिटी का इंतज़ाम न किया गया हो, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.

भारत में बहुत बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र में काम करती है. इन लोगों के पास ना तो स्टेबल इनकम होती है और ना ही लाइप या हेल्थ बीमा जैसी कोई सुविधा. इसलिए सरकार समय-समय पर ऐसे लोगों के लिए योजनाएं लेकर आती है. इन्हीं में से एक स्कीम है जो बहुत कम पैसे में बड़ी राहत देती है और मुश्किल वक्त में परिवार का सहारा बनती है. जिसमें महज 200 रुपये में बीमा मिलता है.

200 रुपये में मिलेगा 75000 का लाइफ कवर

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी एलआईसी की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक बेहद शानदार योजना चलाई जा रही है.  इस योजना का नाम है आम आदमी बीमा योजना. जिसमें महज 200 रुपये में गरीब रेखा से नीचे जीवन जीने वाले परिवार 75000 रुपये तक का लाइफ कर ले सकते हैं. आपको बता दें इस बीमा योजना में सालाना 200 रुपये का प्रीमियम देना होता है.

यह भी पढ़ें: कितने टन का एसी आपके कमरे के लिए है बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात

बीमा धारक की अगर दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है. तो उसे 75000 रुपये दिए जाते हैं. अगर दिव्यांग हो जाता तब भी उसे 75000 रुपये दिए जाते. आशिक दिव्यंगिता के लिए 37500 रुपये दिए जाते हैं. अगर किसी की प्राकृतिक मृत्यु होती है तो उसे 30000 रुपये तक दिए जाते हैं. इसके अलावा बीमा धारक के दो बच्चों को 9वीं से 12वीं तक हर महीने 100 रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना में खुलवाना चाहते हैं खाता, जानें किन-किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

इस तरह कर सकते हैं योजना में आवेदन 

आम आदमी बीमा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से लेकर 59 साल के बीच होनी चाहिए. परिवार गरीबी रेखा के नीचे आने वाला होना चाहिए और उसमें सिर्फ एक व्यक्ति कमाने वाला होना चाहिए. इस योजना में आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते. आवेदन करने के लिए आपको नोडल एजेंसी के जरिए फॉर्म भरकर जमा करना होगा. जिसमें जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. 

यह भी पढ़ें: IRCTC बंद कर देगा इन लोगों का अकाउंट! 1 जुलाई से बुक नहीं कर पाएंगे ट्रेन का तत्काल टिकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget