एक्सप्लोरर

अमेरिका ने पूरी कर दी PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर की मुराद, BLA समेत मजीद ब्रिगेड आतंकवादी संगठन घोषित

अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके छद्म नाम मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया. कई हमलों के बाद यह कदम उठाया गया.

अमेरिका ने सोमवार (11 अगस्त 2025) को एक बड़ा कदम उठाते हुए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके छद्म नाम मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान जारी करते हुए फैसले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि 2019 से BLA ने कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें मजीद ब्रिगेड की तरफ से  किया गया हमला भी शामिल है.

BLA पहले से ही अमेरिका की रडार में था और 2019 में इसे विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) संगठन घोषित किया गया था. तब से इसने कई आत्मघाती बम विस्फोट, हाई-प्रोफाइल हमले और हाल में हुए जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण जैसी घटनाओं की जिम्मेदारी ली है.

हालिया हमलों की जानकारी कराची से ग्वादर और क्वेटा तक
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 2024 में BLA ने कराची हवाई अड्डे और ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर के पास हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी. मार्च 2025 में इस संगठन ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाइजैक किया था, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया गया था. इन घटनाओं ने न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को चुनौती दी. अमेरिकी बयान में कहा गया है कि यह कदम आतंकवाद के वित्तपोषण और समर्थन को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है.

FTO घोषित होने के परिणाम
BLA और मजीद ब्रिगेड को FTO घोषित करने के बाद अमेरिकी सरकार अब उनकी अमेरिका में मौजूद संपत्तियों को जब्त कर सकती है. संगठन को वित्तीय या सीधे तौर पर समर्थन देना आपराधिक अपराध बन जाएगा. अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इसके नेटवर्क और संचालन को बंद करने के लिए सहयोग कर सकता है. 

पाकिस्तान और अमेरिका का साझा रुख
BLA को पहले ही पाकिस्तान सरकार आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है. यह संगठन दशकों से खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता की मांग करते हुए विद्रोह चला रहा है. हाल ही में अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को भी FTO घोषित किया था.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम
पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर डेढ़ महीने में दूसरी बार अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वह कब अमेरिका पहुंचे इसकी जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, उनके जाने के बाद उन्होंने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ जहरीला बयान भी दिया है. इसके अलावा हाल के दिनों में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में मधुरता देखने को मिली है. उसी का असर है कि अमेरिका ने BLA को आतंकवादी संघठन घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: ‘भारत जानता है इससे कैसे निपटना है’, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर शशि थरूर का करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget