एक्सप्लोरर

भारत पर भारी भरकम टैरिफ की मार के बीच आई ऐसी खबर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी हो जाएंगे दंग

S&P Global Ratings India Growth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर न सिर्फ 25 प्रतिशत बेस टैरिफ लगाया, बल्कि रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से पेनल्टी के तौर पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का भी ऐलान कर दिया.

S&P Global Ratings On India GDP: अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील पर लंबे समय तक चली बातचीत के बावजूद इस पर कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल पाया. दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर न सिर्फ 25 प्रतिशत बेस टैरिफ लगाया, बल्कि रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से पेनल्टी के तौर पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का भी ऐलान कर दिया. हालांकि यह अतिरिक्त टैरिफ अभी लागू नहीं हुआ है, बल्कि इसे 27 अगस्त से प्रभावी होना है.

भारत की आर्थिक ताकत पर आई रिपोर्ट

इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जो भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाती है, और जिसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैरान हो सकते हैं. S&P ग्लोबल रेटिंग्स के डायरेक्टर यीफार्न फुका का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ से भारत की आर्थिक वृद्धि प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि भारत एक व्यापार-उन्मुख अर्थव्यवस्था नहीं है.

उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत की ‘सॉवरेन रेटिंग’ का परिदृश्य सकारात्मक ही बना रहेगा. रेटिंग एजेंसी S&P ने मजबूत आर्थिक वृद्धि का हवाला देते हुए पिछले साल मई में भारत की सॉवरेन रेटिंग ‘BBB-’ को बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया था.

क्यों नहीं होगा असर?

S&P ग्लोबल रेटिंग्स के डायरेक्टर से जब पूछा गया कि क्या टैरिफ लगाए जाने से भारत के सकारात्मक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका भारत की आर्थिक वृद्धि पर कोई असर होगा, क्योंकि भारत बहुत अधिक व्यापार-उन्मुख अर्थव्यवस्था नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि यदि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मुकाबले निर्यात के संदर्भ में अमेरिका पर भारत की निर्भरता देखें, तो यह लगभग 2 प्रतिशत ही है. S&P का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बराबर है.

ये भी पढ़ें: जिस कंपनी की पीएम मोदी ने की थी तारीफ, रॉकेट बना उसका शेयर, जानें ग्रोथ पर ब्रोकर्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget