एक्सप्लोरर

पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

दिल्ली विश्वविद्यालय में NSUI ने छात्राओं के लिए हर सेमेस्टर 12 दिन की पीरियड्स लीव की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कई यूनिवर्सिटीज में यह सुविधा पहले से है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी परिसर में आज सुबह 10 बजे से एक अलग ही माहौल देखने को मिला. राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्राएं और छात्र जुटे. हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर थे.

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

NSUI का कहना है कि देश की कई यूनिवर्सिटीज में छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव का प्रावधान पहले से मौजूद है, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय और कई अन्य बड़े संस्थानों में अभी तक यह सुविधा नहीं दी गई है. संगठन की मांग है कि हर सेमेस्टर में कम से कम 12 पीरियड्स लीव का प्रावधान किया जाए, ताकि छात्राओं को उन दिनों में अनावश्यक तनाव, अनुपस्थिति और मार्क्स कटने का डर न रहे.

यह भी पढ़ें-तीन से ज्यादा विषयों में हुए फेल तो अगली परीक्षा में नहीं मिलेगा बैठने मौका, जान लें CBSE का ये रूल

छात्राओं का कहना है कि पीरियड्स के दौरान होने वाले शारीरिक दर्द, थकान और असुविधा के बीच क्लास अटेंड करना आसान नहीं होता. ऐसे में यह अवकाश कोई विशेष सुविधा नहीं बल्कि बुनियादी अधिकार होना चाहिए.

ये है मांग

एनएसयूआई दिल्ली ने दिल्ली विश्वविद्यालय में मार्च करते हुए सभी छात्राओं के लिए 12 दिन की पीरियड्स लीव की मांग की है.  महिलाएं सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा की हकदार हैं- और हम तब तक आगे बढ़ते रहेंगे जब तक हर कैंपस यह सुनिश्चित नहीं कर देता. NSUI की तरफ से कहा गया है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह आंदोलन और तेज होगा.

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

किन-किन यूनिवर्सिटी में पहले से है प्रावधान?

  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - हर सेमेस्टर में अधिकतम 4 दिन की पीरियड्स लीव.
  • केरल की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज - उपस्थिति में 2% की छूट, यानी 75% न्यूनतम उपस्थिति की बजाय 73% भी मान्य.
  • गुवाहाटी यूनिवर्सिटी (असम) - छात्राओं को उपस्थिति में 2% की छूट.
  • नाल्सार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद - विशेष पीरियड लीव.
  • तेजपुर यूनिवर्सिटी (असम) - उपस्थिति में रियायत और मेडिकल कारणों में पीरियड्स को शामिल करना.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget