एक्सप्लोरर

Mumbai: कबूतरों को दाना डालने को लेकर जैन मुनि का बड़ा बयान, 'केवल राज ठाकरे ही इस...'

Kabutarkhana Controversy: मुंबई के दादर में कबूतरों को दाना डालने के मुद्दे पर तनाव बढ़ रहा है. जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने राज ठाकरे से हस्तक्षेप करने की अपील की है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दादर इलाके में कबूतरों को दाना डालने के पक्ष और विपक्ष में विरोध प्रदर्शन हो रहे है. ऐसे में दो समुदायों के बीच टकराव में बदलने की आशंका के बीच एक जैन मुनि ने बुधवार को स्थिति को शांत करने के लिए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से हस्तक्षेप की मांग की. जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस)अध्यक्ष राज ठाकरे को ‘मराठी हृदय सम्राट’ करार देते हुए कहा, ‘‘बालासाहेब ठाकरे के आदर्श राज ठाकरे में प्रतिबिंबित होते हैं. मैं उनसे मिलना चाहता हूं. केवल वही इस विवाद को समाप्त कर सकते हैं. मैं आपसे (ठाकरे से) इस मुद्दे को सुलझाने का अनुरोध करता हूं.’’ उन्होंने राज ठाकरे से मिलने की भी इच्छा व्यक्त की.

कबूतरखाना पर प्रदर्शन

इससे पहले दिन में, मराठी एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध के समर्थन में कबूतरखाना पर प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिन्होंने पिछले हफ्ते कबूतरों को दाना डालने वाले स्थान पर लगाए गए तिरपाल को हटा दिया था.

विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले जैन मुनी?

जैन मुनि ने स्पष्ट किया कि पिछले हफ्ते जैन समुदाय का विरोध प्रदर्शन समाज के किसी वर्ग के खिलाफ नहीं था. हालांकि, इस मुद्दे को स्थानीय लोगों (यानी मराठी भाषी नागरिकों) बनाम ‘बाहरी लोगों’ के रूप में पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जैन समुदाय के सदस्यों द्वारा कबूतरों की जान बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया.’’

जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने दावा किया कि भोजन पर प्रतिबंध के कारण पिछले 20-25 दिनों में 20,000 से अधिक कबूतर भूख से मर गए. विजय ने कहा, अगर छत्रपति शिवाजी महाराज या मराठी मानुष का अपमान किया गया है, तो दोषियों को प्रसाद दिया जा सकता है (सबक सिखाया जा सकता है).

जैन मुनि के बयान पर विवाद

जैन मुनि ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि यदि कबूतरखाने में पक्षियों को दाना डालने पर लगे प्रतिबंध को नहीं हटाया गया तो जैन समुदाय धर्म के लिए हथियार उठा सकता है. मराठी एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख के नेतृत्व में पूर्वाह्न करीब 11 बजे कबूतरखाना (कबूतरों को दाना डालने का स्थान) पर प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देशमुख और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget