एक्सप्लोरर

Bihar Weather: मधुबनी, पूर्णिया समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दक्षिण बिहार में मॉनसून थोड़ा कमजोर रह सकता है.

बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार देखी जा रही है. कभी उत्तर बिहार तो कभी दक्षिण बिहार में लगातार मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा दर्ज हो रही है. मंगलवार को भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना है. खासकर उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में अधिक वर्षा की संभावना बन रही है.

19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बहुत ज्यादा भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, तो पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा जिले में भी भारी वर्षा  की चेतावनी दी गई है.

इसके साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तो अधिकांश जगहों पर बिजली चमकने मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

इन जिलों के अलावा उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज और सिवान में भी पूरे दिन बादल बने रहने के साथ अधिक वर्षा की संभावना बन सकती है. उत्तर बिहार की अपेक्षा आज दक्षिण बिहार में मॉनसून थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन दक्षिण बिहार में भी लगभग सभी जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना है.

खासकर पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, भोजपुर जिले के कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा तो कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा और वज्रपात बन सकती है. दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी बादल बन सकते हैं और हल्की या मध्यम स्तर के वर्षा की संभावना हो सकती है.

बीते सोमवार को भी राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक शिवहर 112, नवादा 80.5, सिवान 72.6 और जमुई में 68.2 मिली मीटर के साथ भारी बारिश हुई.

इसके अलावा बांका में 59.4, पूर्वी चंपारण 55.4, पश्चिम चंपारण 54.6, मुजफ्फरपुर 45.4, सीतामढ़ी 43.4, पटना के फुलवारी शरीफ में 39.4 तो शहरी क्षेत्र में 32.8, सारण 38.8, मधुबनी 35.6, दरभंगा 30 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा वैशाली, जहानाबाद, गया, पूर्णिया में भी देर शाम तक वर्षा को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया. वर्षा के साथ-साथ सोमवार को राज्य के तापमान में भी हल्की गिरावट रही लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रही.

 बाल्मीकिनगर में सबसे अधिक तापमान दर्ज

सबसे अधिक तापमान बाल्मीकिनगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो राजधानी पटना में 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, लेकिन अधिकांश जिलों में औसत 32 से 33 डिग्री के करीब तापमान रहा और लगभग सभी जिलों में वर्षा के बाद उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे.

ये भी पढे़ं: 'ये बता कारवां क्यों लूटा', चुनाव आयोग को तारिक अनवर ने घेरा, क्या बोले जीतन राम मांझी?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget