एक्सप्लोरर

क्या होता है यौम-ए-आजादी का मतलब, जिसे 14 अगस्त को मनाता है पाकिस्तान?

Independence Day 2025: 1947 में भारत पाकिस्तान दोनों एकसाथ आजाद हुए थे, फिर भी पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है. चलिए जानें कि वहां यौम-ए-आजादी का क्या मतलब है.

Independence Day 2025: भारत और पाकिस्तान को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुए इस बार 78 साल पूरे हो जाएंगे. इस बार दोनों देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, लेकिन पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस को यौम-ए-आजादी कहा जाता है. भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्क एकसाथ आजाद हुए थे, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान एक दिन पहले यानि कि 14 अगस्त को अपनी यौम-ए-आजादी मनाता है. चलिए जानें कि यौम-ए-आजादी का क्या मतलब होता है.

क्या है यौम-ए-आजादी का मतलब

आपने अक्सर सुना होगा कि पाकिस्तान 14 अगस्त के दिन को ‘यौम-ए-आजादी’ मनाता है. लेकिन यह नाम सुनते ही कई लोगों के मन में सवाल आता है, ये है क्या और क्यों मनाया जाता है? तो सीधी सी बात है कि ‘यौम-ए-आजादी’ कुछ अनोखा नहीं होता है. इसका मतलब होता है आजादी का दिन. यह उर्दू का शब्द है ‘यौम’ यानी दिन और ‘आजादी’ का मतलब है स्वतंत्रता. 

1947 में जब भारत आजाद हुआ था, उसी वक्त पाकिस्तान एक अलग देश बना था. पहले पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही मनाया जाता था, लेकिन बाद में लोगों ने कहा कि वे अपना स्वतंत्रता दिवस भारत के साथ नहीं मनाएंगे.

अपना स्वतंत्रता दिवस अलग क्यों मनाता है पाकिस्तान

रिपोर्ट्स की मानें तो इस्लामाबाद कैबिनेट डिवीजन के नेशनल डॉक्यूमेंटेशन सेंटर में मौजूद दस्तावेजों के हवाले से इस बात का पता चलता है कि 29 जून 1948 को कराची में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की अगुवाई में एक बैठक हुई थी. इसी बैठक के दौरान इस बात का फैसला हुआ था कि पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की बजाय 14 अगस्त को मनाया जाएगा. लेकिन इसको लेकर अंतिम फैसला मोहम्मद अली जिन्ना का होगा. तब जिन्ना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. 

यौम-ए-आजादी के दिन पाकिस्तान में क्या होता है?

पाकिस्तान में यौम-ए-आजादी के दिन झंडा फहराया जाता है, परेड होती है, स्कूल-कॉलेज में कार्यक्रम होते हैं और लोग अपने घरों को हरे-सफेद झंडों से सजाते हैं. पाकिस्तान में भी आजादी का माहौल वैसा ही होता है जैसा कि भारत में 15 अगस्त को होता है. बस तारीख और रंग अलग होते हैं.

यह भी पढ़ें: कुत्तों के कारण भारत में शामिल नहीं होना चाहते थे जूनागढ़ के राजा, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget