एक्सप्लोरर

Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन

Arjun Tendulkar Engagement: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है. यहां जानें कौन है अर्जुन की होने वाली दुल्हन.

'क्रिकेट क भगवान' कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है. 25 साल के अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक से हुई है. सानिया मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. अर्जुन की सगाई काफी गुप-चुप तरीके से हुई है. सानिया अर्जुन की बचपन की दोस्त हैं. सानिया के पिता रवि घई सचिन तेंदुलकर के दोस्त भी हैं.

सगाई समारोह का आयोजन बहुत ज्यादा धूम धड़ाके से नहीं हुआ. इस आयोजन में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल हुए. हालांकि, अर्जुन की मंगेतर सानिया काफी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं. सानिया का परिवार मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन का परिवार है. घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं. 

IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन तेंदुलकर 

बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं. वह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल पांच मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं. हालांकि, अर्जुन को आईपीएल में सिर्फ एक मैच में ही बैटिंग करने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 9 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए थे. अर्जुन ने आईपीएल में 2023 में डेब्यू किया था. हालांकि, आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

ऐसा रहा है अर्जुन का क्रिकेटिंग करियर

अर्जुन नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में काम चलाई बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच, 18 लिस्ट ए मैच और 24 टी20 मैच खेले हैं. लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए में अर्जुन के नाम 102 रन और 25 विकेट हैं. वहीं टी20 में उन्होंने 119 रन बनाए हैं और 27 विकेट झटके हैं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget