एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: कांग्रेस में टिकट की दावेदारी शुरू, रेस में पूर्व सांसद-मंत्री, स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उचित प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. पहले दिन 19 जिलों के लगभग 1500 टिकट दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही हैं. इस बीच, कांग्रेस टिकट के दावेदारों को परखने में जुट गई है. बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार (13 अगस्त, 2025) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. 

पहले दिन 1500 लोगों ने प्रस्तुत की अपनी दावेदारी

इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पहले दिन बिहार के 19 जिलों के लगभग 1500 टिकट दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष अजय माकन, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद परिणीति शिंदे एवं कुणाल चौधरी के समक्ष बिहार प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए टिकट के प्रबल दावेदारों ने अपने लिए टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की. 

इस दौरान ऑनलाइन टिकट की दावेदारी प्रस्तुत कर चुके टिकट अभ्यर्थियों ने आज पार्टी कार्यालय में भी स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर ऑफलाइन तरीके से टिकट पर अपना दावा जताया. इस क्रम में कई वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए टिकट की मांग रखी. 

इस मौके पर अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी लोगों को राहुल गांधी का संदेश भी दिया गया. इसके तहत वोट के अधिकार छिनने को लेकर भी चर्चा की गई. यह लोकतंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. 

गुरुवार को शेष 19 जिलों के दावेदारों की होगी स्क्रीनिंग

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के विधानसभा सीटों पर उचित प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. कमेटी द्वारा लगातार दो दिनों तक बिहार प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदारों की स्क्रीनिंग की जानी है. गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को शेष 19 जिलों के टिकट के दावेदारों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन के साइड स्लोप में बड़े-बड़े गड्ढे, प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा- 'चूहों ने…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget