एक्सप्लोरर

बैंकों की मनमानी पर रोक से RBI का इनकार, अब क्या करें जनता, 50000 मिनिमम बैलेंस पर जानें RBI ने क्या कहा

Bank Minimum Balance: मेट्रो और शहरी शाखाओं में न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया गया है, वहीं अर्ध-शहरी शाखाओं में 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है.

RBI On Bank Minimum Balance: बैंकों की तरफ से मनमाने न्यूनतम बैलेंस पर किसी तरह की रोक लगाने से रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इनकार किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक यह फैसला बैंकों पर ही छोड़ता है कि वे कितना न्यूनतम बैलेंस तय करते हैं. आरबीआई की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त 2025 से खुलने वाले नए सेविंग्स अकाउंट के लिए औसत मासिक बैलेंस बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है.

मेट्रो और शहरी शाखाओं में न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया गया है, वहीं अर्ध-शहरी शाखाओं में 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है.

आरबीआई का दखल से इनकार

हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू होंगे, जबकि पुराने खाताधारकों के लिए नया न्यूनतम बैलेंस नियम तब तक लागू नहीं होगा, जब तक बैंक की तरफ से इस बारे में अधिसूचना जारी नहीं की जाती. यदि ग्राहक इस औसत बैलेंस की शर्तों को पूरा नहीं करेंगे, तो उन पर बैंक की तरफ से पेनाल्टी लगाई जाएगी.

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि बैंक बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि तय करने के लिए स्वतंत्र हैं और यह आरबीआई के नियामक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. उन्होंने यह बात गुजरात के मेहसाणा जिले के गोजरिया ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन पर आयोजित एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही.

संजय मल्होत्रा ने क्या कहा?

प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई के सेविंग्स अकाउंट के लिए जरूरी न्यूनतम बैलेंस की राशि बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर संजय मल्होत्रा ने कहा, "आरबीआई ने न्यूनतम शेष राशि तय करने का निर्णय प्रत्येक बैंक पर छोड़ दिया है. कुछ बैंकों ने इसे 10,000 रुपये रखा है, कुछ ने 2,000 रुपये रखा है और कुछ ने ग्राहकों को इससे छूट दी है. यह आरबीआई के नियामक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता." आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त से नए बचत खाते खोलने वालों के लिए न्यूनतम शेष राशि की सीमा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: इस देश में 2026 से पहले जा सकती है 10 लाख जान, एलन मस्क बोले- अब AI ही बन सकता है उनका भगवान, जानें ऐसा क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget