एक्सप्लोरर

देख लीजिए कैसे बनते हैं आपके टेस्टी मोमोज, फैक्ट्री का घिनौना वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें आपके पसंदीदा मोमोज की मेकिंग प्रोसेस बताई गई है, और बताया गया है कि उनमें किस तरह का घटिया माल इस्तेमाल किया जाता है.

जब जुबान सुबह की सख्त तल्खी की सख्तियों से रूबरू होती है तो उसे कुछ चटखारेदार चाहिए होता है. पेट तो कुछ भी खाने से भर जाता है, लेकिन बीच में आने वाली जुबान स्वाद की दलाली कर जाती है. इसी दलाली की कीमत बहुत से लोग अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड मोमोज को खाकर चुकाते हैं. मोमोज है बड़ी बेहतरीन चीज, बशर्ते इसे सफाई से बनाया गया हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप शायद मोमोज को खाना ही छोड़ दें. जी हां, हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें आपके पसंदीदा मोमोज की मेकिंग प्रोसेस बताई गई है और बताया गया है कि उनमें किस तरह का घटिया माल इस्तेमाल किया जाता है. जो सेहत के हिसाब से कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है. अब यूजर्स भी इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

मोमज बनाने का घिनौना वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने की साजिशों को अंजाम दिया जा रहा है. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर का किचन दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे और खुद को कोसेंगे कि आप अभी तक इस तरह से बने मोमोज को खा रहे थे. किचन में स्वच्छता और सफाई का नामोनिशान नहीं है. यहां तक कि जिस कुकर में मोमोज की फीलिंग बनाई जाती है उसमें भी कीड़े लगे हुए हैं. पत्ता गोभियां पूरी तरह से सड़ चुकी है फिर भी उन्हें सजा कर आपके मौत का सामान तैयार करने के लिए रखा गया है.

मोमज नहीं जहर है ये

जहां किचन है वहां गंदे बिस्तर लगे हैं और बनाने वाले बावर्ची भी ऐसे लग रहे हैं जैसे बरसों से उन्होंने साफ सफाई पर ध्यान ही नहीं दिया हो. ये पहला मामला या वीडियो नहीं है जहां इस तरह से लोगों की सेहत के जनाजे सजाए जा रहे हों. इससे पहले भी कई सारे वीडियो में स्ट्रीट फूड की सच्चाई सामने आई है. अब इस वीडियो को देखने के बाद तो आप शायद बाजार के मोमोज से किनारा ही कर लेंगे. क्योंकि यह फूड नहीं जहर है.

यह भी पढ़ें: 'अबे-तबे' और 'ऐसी-तैसी' भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

यूजर्स हुए हैरान, सुना दी खरी खरी

वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और लाइक किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..इन लोगों को उठाकर उम्र कैद करा देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...उम्मीद है पापा की परियों तक यह वीडियो पहुंच जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या ही कहिए अब, जमीर मर चुका है इन लोगों का.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर... कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget