एक्सप्लोरर

हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर... कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Video: गनीमत रही कि शख्स का दिमाग सही वक्त पर काम कर गया. वरना उसका 1 लाख का नुकसान होना पक्का था. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिस पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर की शरारत और एक शख्स की चतुराई देखने को मिली. घटना में एक बंदर ने शख्स का महंगा सैमसंग फोन झपट लिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि शख्स ने सिर्फ 10 रुपये वाली फ्रूटी के बदले में अपना फोन वापस पा लिया. जी हां, गनीमत रही कि शख्स का दिमाग सही वक्त पर काम कर गया वरना उसका 1 लाख का नुकसान होना पक्का था. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

शख्स के हाथ से बंदर ने छीना लाखों का फोन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर ने फोन को उलट-पलट कर देखा, स्क्रीन पर उंगलियां भी घुमाईं, जैसे कोई टेक्नोलॉजी का शौकीन हो. वो तो अच्छा हुआ बंदर ने फोन को मुंह में दबाने की कोशिश नहीं की, वरना फोन का टूटना पक्का था. मथुरा और वृंदावन जैसे भारतीय शहर इन नटखट "बंदरों के आतंक" से खासे परेशान हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Modern monk 🚩 (@kartik_rathoud_134)

ये शरारती बंदर अनजान व्यक्तियों से निजी सामान छीनने के लिए जाने जाते हैं, अक्सर चोरी की गई वस्तुओं को वापस पाने के लिए उन्हें मनाने या रिश्वत देने की जरूरत होती है. हाल ही में, वृंदावन में एक बंदर ने एक शख्स से सौदा किया जिसके बाद वो शहर में चर्चा का विषय बन गया. इस शरारती बंदर ने एक महंगे सैमसंग S25 अल्ट्रा स्मार्टफोन के बदले मैंगो ड्रिंक का एक पैकेट खरीदा, जिसे देखकर देखने वाले लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

मैंगो ड्रिंक के बदले बंदर ने वापस किया फोन

शख्स ने कई तरीके अपनाए, लेकिन बंदर टस से मस नहीं हुआ. आखिरकार, शख्स ने अपनी जेब से 10 रुपये वाली मैंगो ड्रिंक निकाली और बंदर की ओर उछाली. जिसके बाद बंदर ने शख्स को उसका महंगा फोन वापस कर दिया. जी हां, जैसे ही बंदर ने मैंगो ड्रिंक देखी उसका ईमान डोल गया बस फिर क्या था, बंदर ने फोन को नीचे फेंक दिया, जिसे शख्स ने कैच कर लिया और तुरंत मैंगो ड्रिंक लपक ली. 

यूजर्स ने लिए मजे

इस मजेदार घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अब तो बंदर भी सौदेबाजी करने लगे." वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "सैमसंग वालों को अब नए विज्ञापन के लिए इस बंदर को ब्रांड एंबेसडर बना लेना चाहिए." कुछ लोगों ने इसे भारतीय जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बताया, तो कुछ ने बंदर की चालाकी पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, "लगता है बंदर पहले से फ्रूटी का फैन था, तभी उसने फोन के बदले इसे लेना पसंद किया."

यह भी पढ़ें: पट से हेड शॉट! जबरन रंग डाल रहा था शख्स, सिर पर पड़ा ऐसा तमाचा कि भन्ना गया माथा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget