एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सपनों की उड़ान को एयरोमॉडलिंग के जरिए एनसीसी ने दिए पंख, जानें कहां बच्चे सीख रहे विमान बनाने के गुर

दुनिया का पहला हवाई जहाज दो अमेरिकी भाइयों विलबर राइट और ऑरवेल राइट राइट बंधु ने 17 दिसंबर 1930 को बनाया गया था. फिलहाल जोधपुर में NCC के जरिए बच्चों को विमान बनाने के गुर सिखाए जा रहे हैं.

Rajasthan News: आम लोग या छोटे बच्चे जब आसमान में उड़ते एरोप्लेन हेलीकॉप्टर को उड़ते देखते हैं तो उनके भी मन में एक सवाल आता है कि यह एरोप्लेन उड़ता कैसे है या इसको बनाया कैसे जाता है. आप और हमने बचपन में कागज के बनाए हुए एरोप्लेन तो उड़ाये ही हैं, यहीं से शुरुआत होती है एरो मॉडल की और एरो मॉडल की शुरुआत के बाद में एरोप्लेन बनाए गए और आज सुखोई रफाल और भी कई लड़ाकू अपाचे जैसे हेलीकॉप्टर का निर्माण किया गया. इस छोटी सी खोज ने हमारी यात्रा के समय को इतना कम कर दिया कि हम मिनटों में कई किलोमीटर की यात्रा पूरी कर लेते हैं. बता दें कि दुनिया का पहला हवाई जहाज दो अमेरिकी भाइयों विलबर राइट और ऑरवेल राइट राइट बंधु ने 17 दिसंबर 1930 को बनाया गया था.

भारत सरकार की ओर से 2021 की बनाई जा रही स्पेस की पॉलिसी में एयरोमॉडलिंग को सबसे पहले महत्व दिया गया है. एयरोमॉडलिंग के जरिए बच्चों की स्किल डेवलपमेंट के साथ उनके भविष्य को भी उड़ान मिलती है. एयरोमॉडलिंग के जरिए छात्र विमान बना भी रहे हैं. इतना ही नहीं अपने विमान बनाए हुए उड़ा भी रहे हैं. एयरोमॉडलिंग के तहत कई तरह के विमान बनाए जाते हैं.

बच्चों में की जा रही स्किल डेवलप

एयरोमॉडलिंग की शुरुआत मौज मस्ती व शौक के रूप में शुरू हुई लेकिन इसको लेकर एनसीसी एयरोमॉडलिंग के जरिए बच्चों में स्किल डेवलपमेंट का काम कर रही है. जोधपुर एनसीसी ग्रुप लीडर निशांत शर्मा ने बताया कि निजी व सरकारी स्कूलों में एनसीसी के जरिए बच्चों को एयरोमॉडलिंग के बारे में बताया जाता है और इसी के साथ ही उन बच्चों को एरो मॉडल कैसे बनाया जाता है और कैसे उड़ाया जाता है यह भी बताया जाता है, इस तरह से इन बच्चों की स्किल डेवलप की जा रही है.

एयरोमॉडलिंग की शुरुआत चक ग्लाइडर से होती है जो कि इसको हल्की वुड से बनाया जाता है, इसको हाथों से उड़ाया जाता है. वहीं चक गलाइडर को हाथ में पकड़ कर रबड़ से दबाव बनाकर हवा में छोड़ा जाता है जिससे कि वह कई घंटों तक हवा में उड़ता रहता है. आजकल के स्कूली बच्चे इसको शौक के रूप में लेते हैं, लेकिन इसमें तकनीकी साइंस फिजिक्स का भी पूर्ण मिश्रण है.

NCC के विद्यार्थियों ने बताए अपने अनुभव

एनसीसी के छात्र यासीतापुरी, रंजीता जोधा, रक्षित सिंह जो एयरोमॉडलिंग से जुड़े हुए हैं, उनका यह मानना है कि विमान की खोज और विमान भारत ने बनाया था, ऐसा रामायण और महाभारत काल में भी बताया गया है, लेकिन उसका श्रेय अमेरिका की राइट ब्रदर्स को जाता है. ऐसे में हम विदेशों से मशीनरी इंपोर्ट करते रहेंगे तो देश की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहेगा. अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्किल डेवलपमेंट पर पूरा जोर दे रहे हैं तो छात्र भी उनसे कंधे से कंधा मिलाकर देश सेवा में जुट चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: लापता लड़की को पुलिस ने घायल अवस्था में किया बरामद, जताई दुष्कर्म की आशंका...जानिए पूरी खबर

Alwar में मूक-बधिर नाबालिग के साथ हैवानियत पर वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जानें क्या कहा है?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget