एक्सप्लोरर

फुल टैंक में दौड़ेगी 1000 KM, 40 हजार कमाने वाले भी आसानी से खरीद सकते हैं Maruti की ये कार

Maruti Celerio CNG: इस कॉम्पेक्ट हैचबैक में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है.

Maruti Celerio Finance Plan: मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जाता है. कंपनी की सेलेरियो भी इंडियन मार्केट में मोस्ट-डिमांडिग है. सेलेरियो सीएनजी अपने बेहतरीन माइलेज और 6 एयरबैग सेफ्टी के साथ आती है. 

अगर आप सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट VXI को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको इस कार के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस कार को आप कितनी डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं. सेलेरियो VXI CNG के दोनों टैंक को फुल कराने पर आसानी से 1000 KM तक की यात्रा की जा सकती है. 

क्या है मारुति सेलिरियो CNG की ऑन-रोड कीमत? 

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली सेलेरियो के VXI वैरिएंट की कीमत की बात करें तो यह 6.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. दिल्ली में करीब 22 हजार रुपये RTO और करीब 27 हजार रुपये इंश्योरेंस देने होंगे. इसके बाद मारुति सेलेरियो VXI की ऑन-रोड कीमत करीब 7.75 लाख रुपये के करीब होगी. 

कितने रुपये की देनी होगी EMI? 

अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर मारुति सेलेरियो सीएनजी खरीदते हैं तो आपको 5.75 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. अगर आप बैंक से 9 फीसदी ब्याज दर के साथ 5.75 लाख रुपये लेते हैं तो आपको हर महीने 12 हजार रुपये की EMI अगले पांच साल के लिए देनी होगी. ऐसे में अगर आपकी सैलरी 40 हजार रुपये के आसपास है तो आप आसानी से इस कॉम्पैक्ट हैचबैक को खरीद सकते हैं. 

Maruti Celerio CNG की पावर

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सुजुकी सेलेरियो में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं. सेलेरियो की लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1555 मिलीमीटर है. इसके अलावा सेलेरियो में 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

मारुति सेलेरियो में मिलते हैं ये फीचर्स

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही ये 3 मिड-साइज SUV, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगी शामिल, जानें क्या होगी कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget