एक्सप्लोरर

कहीं आपको कॉकरोच ने तो नहीं काटा... जानें कैसे होते हैं इसके लक्षण और बचाव का तरीका?

कॉकरोच इंसानों को भी काट सकते हैं, खासकर जब उन्हें खाना नहीं मिल रहा हो और आप गहरी नींद में हों. ये होंठ, उंगलियों या आंखों के पास की नाजुक जगहों को निशाना बनाते हैं.

जब भी हम कॉकरोच का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में गंदगी और बदबू का ख्याल आता है. ये अक्सर किचन के कोनों, बाथरूम या डस्टबिन के पास घूमते दिखते हैं और हमें इससे डर या गंदगी महसूस होती है, लेकिन कॉकरोच सिर्फ गंदगी फैलाते नहीं, बल्कि काट भी सकते हैं. ज्यादातर लोग ये बात नहीं जानते कि कॉकरोच इंसानों को भी काट सकते हैं, खासकर जब उन्हें खाना नहीं मिल रहा हो और आप गहरी नींद में हों. ये आमतौर पर होंठ, उंगलियों या आंखों के पास की नाजुक जगहों पर निशाना बनाते हैं. कॉकरोच बाइट के बाद कुछ समय तक आपको पता भी नहीं चलता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कॉकरोच के काटने पर क्या लक्षण होते हैं, तुरंत क्या करना चाहिए और किन घरेलू उपायों से आप इस परेशानी से बच सकते हैं.

कॉकरोच के काटने के लक्षण

अगर आपको किसी रात के बाद स्किन पर कुछ अजीब महसूस हो रहा है जैसे कि स्किन पर लाल निशान या दाने, लगातार खुजली या जलन, हल्की सूजन, कभी-कभी फंगल इंफेक्शन या एलर्जी और सांस की तकलीफ या अस्थमा ट्रिग तो ये कॉकरोच के काटने के लक्षण हो सकते हैं. इसके काटने के बाद कुछ समय तक आपको पता भी नहीं चलता, लेकिन बाद में ये खुजली, जलन और सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं. 

कॉकरोच बाइट के घरेलू और आसान उपाय

कॉकरोच बाइट से बचने के लिए सफाई ही सबसे अच्छा बचाव है. किचन और बाथरूम को हमेशा साफ और सूखा रखें, रात को झूठे बर्तन न छोड़ें और खाना ढककर रखें, डस्टबिन को रोज साफ करें और उसका ढक्कन बंद रखें, इसके अलावा महीने में एक बार पेस्ट कंट्रोल जरूर करें, साथ ही बच्चों के खिलौने और बेडिंग साफ रखें, ध्यान रहें कि को सोते समय बेड के पास खाना न रखें. अगर पहले कॉकरोच का बाइट हो चुका है, तो स्किन पर नजर बनाए रखें और हमेशा घर में एक फर्स्ट एड बॉक्स तैयार रखें. 

कॉकरोच के काटने पर तुरंत क्या करें?
अगर आपको शक है कि कॉकरोच ने काटा है, तो घबराएं नहीं, ये आसान स्टेप्स फॉलो करें - 

1. साबुन और हल्के गर्म पानी से उस जगह को अच्छी तरह धो लें.

2. वहीं साफ करने के बाद एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन लगाएं.

3. खुजली या सूजन हो रही है तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवा लें.

4. अगर बाइट वाली जगह में पस, खून या बदबू आने लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

यह भी पढ़े :  तेजी से बढ़ रही गांठ हो सकती है अंदरूनी कैंसर की निशानी, लक्षण महसूस होते ही दौड़ें डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget