एक्सप्लोरर

UP Police SI Recruitment 2025: UP में दारोगा बनने का सुनहरा मौका, 11 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

यूपी पुलिस की तरफ से सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार 11 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक (Sub Inspector) नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार कुल 4,534 पदों पर भर्तियां हो रही हैं. अगर आप यूपी पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 11 सितंबर 2025 है. जबकि जमा किए गए शुल्क का समायोजन 13 सितंबर तक किया जा सकेगा.

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार, इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर PAC के 135 पद, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद और महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद शामिल हैं. महिला पद लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर महिला PAC वाहिनियों में भरे जाएंगे.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

इस बार कोरोना काल और लंबे समय से SI भर्ती न होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में अपवाद स्वरूप 3 साल की छूट दी गई है. यह छूट उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा में शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत दी जा रही है.

OTR जरूरी

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना जरूरी है. सभी चरणों में उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन लिया जाएगा. पहचान की पुष्टि आधार आधारित e-KYC से होगी और आवेदन पत्र भरते समय लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी.

ऑनलाइन करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञप्ति पढ़ सकते हैं और वहां से ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. OTR पूरा करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें. आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचें, क्योंकि बायोमैट्रिक और e-KYC के जरिए सभी जानकारियां सत्यापित की जाएंगी.

युवाओं को था इंतजार

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. एक साथ हजारों पदों पर भर्ती होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आयु सीमा में दी गई छूट से कई ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे जो पहले उम्र की वजह से अयोग्य हो जाते.

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते तैयारी शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन
यूपी के स्कूलों में नौकरी की बहार; 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी, अनुदेशकों की भी होगी नियुक्ति
यूपी के स्कूलों में नौकरी की बहार; 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी, अनुदेशकों की भी होगी नियुक्ति
घर बैठे नौकरी का शानदार मौका, जानिए क्या है NCS Portal और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
घर बैठे नौकरी का शानदार मौका, जानिए क्या है NCS Portal और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
यूपी में आज से 21 मई तक लगेंगे बंपर जॉब फेयर, नौकरी पानी है तो इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें
यूपी में आज से 21 मई तक लगेंगे बंपर जॉब फेयर, नौकरी पानी है तो इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें

वीडियोज

Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव
ईरान पर हमले को लेकर पिछे हटे ट्रंप!
वड़ा पाव हुआ कितना महंगा! मुंबईकरों पर महंगाई का नया झटका
मौत से पहले ट्विशा का आखिरी Video Viral

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Twisha Sharma Death Case Live: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस, तलाश में जुटीं टीमें
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस, तलाश में जुटीं टीमें
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
'प्यार फील नहीं हुआ', सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग शादी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
'प्यार फील नहीं हुआ', सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग शादी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Male Fertility: सिर्फ मां नहीं, पिता की उम्र और आदतें भी तय करती हैं बच्चे की सेहत, भूलकर भी न करें ये गलती
सिर्फ मां नहीं, पिता की उम्र और आदतें भी तय करती हैं बच्चे की सेहत, भूलकर भी न करें ये गलती
सिंगल चार्ज में 682 KM रेंज, ये हैं भारत की सबसे ज्यादा चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें, जानिए डिटेल्स
सिंगल चार्ज में 682 KM रेंज, ये हैं भारत की सबसे ज्यादा चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget