एक्सप्लोरर

भारत छोड़ने से पहले किसकी कब्र पर गए थे जिन्ना, क्यों रोए थे फूट-फूटकर?

Independence Day 2025: जिन्ना को पाकिस्तान के कायदे-आजम यानी महान नेता और बाबा-ए-कौम कहा जाता है. उन्होंने मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी, जो बाद में पाकिस्तान के रूप में सामने आया.

भारत की आजादी की कहानी सबसे ऐतिहासिक है. 1947 का साल भारतीयों के इतिहास में एक ऐसा मोड़ लेकर आया, जिसने न सिर्फ दो देशों को जन्म दिया, बल्कि करोड़ों लोगों को जड़ से हिला दिया था. एक ओर जहां भारत को आजादी मिली, वहीं दूसरी ओर देश का विभाजन हुआ. हिंदुस्तान और पाकिस्तान दो अलग राष्ट्र बने. इस ऐतिहासिक घटना के केंद्र में मोहम्मद अली जिन्ना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था.

जिन्ना को पाकिस्तान के कायदे-आजम यानी महान नेता और बाबा-ए-कौम कहा जाता है. उन्होंने मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी, जो बाद में पाकिस्तान के रूप में सामने आया, लेकिन पाकिस्तान जाने से पहले जिन्ना भारत में एक कब्र पर गए थे और वहां उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं पाए. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत छोड़ने से पहले जिन्ना किसकी कब्र पर गए थे और क्यों फूट-फूटकर रोए थे.

जिन्ना की कहानी
मोहम्मद अली जिन्ना की जिंदगी पाकिस्तान में हमेशा से एक रहस्य की तरह रही है. बहुत कम लोग जानते हैं कि जिन्ना ने एक हिंदू पारसी लड़की रतनबाई से शादी की थी, जिन्हें प्यार से रूट्टी कहा जाता था. वह मुंबई के एक अमीर पारसी परिवार से थीं और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती थी. रूट्टी जिन्ना से उम्र में लगभग 24 साल छोटी थीं. उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि न सिर्फ मजहब अलग था, बल्कि सोच और लाइफस्टाइल भी काफी अलग थी. इसके बावजूद रतनबाई ने सब कुछ छोड़कर मोहम्मद अली जिन्ना से शादी कर ली.

शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया और मरियम जिन्ना बन गईं. इस शादी से जिन्ना और रतनबाई की एक बेटी दीना वाडिया हुई. हालांकि बेटी के जन्म के कुछ सालों बाद जिन्ना और रतनबाई के रिश्तों में खराबी आ गई. वे अलग हो गए, लेकिन जब रतनबाई बीमार पड़ीं, तो जिन्ना एक बार फिर उनके साथ आए.  रतनबाई ने बहुत कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं, सिर्फ 29 साल की उम्र में. इस घटना से जिन्ना पूरी तरह टूट गए थे, उनकी मौत के बाद जिन्ना ने कभी दोबारा शादी नहीं की. 

भारत छोड़ने से पहले जिन्ना गए थे उनकी कब्र  
1947 में जब पाकिस्तान बनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी और जिन्ना को भारत छोड़ना था तो वे एक दिन मुंबई के एक कब्रिस्तान में गए, जहां उनकी पत्नी रतनबाई की कब्र थी. कहा जाता है कि वहां पहुंचते ही जिन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाए. वह फूट-फूटकर रोए, उनकी आंखों में खुशी नहीं, बल्कि दर्द और पछतावे के आंसू थे. कहा जाता है कि शायद उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि उन्होंने देश तो बांट दिया, लेकिन खुद को नहीं संभाल पाए. जिसके कारण उनकी बेटी दीना ने भी एक पारसी लड़के नेविल वाडिया से शादी की, जिससे जिन्ना नाराज हो गए थे और दीना उनके साथ पाकिस्तान नहीं गईं. 

यह भी पढ़े : आर्य समाज में शादी को प्रायॉरिटी क्यों देते हैं कपल्स, कितना मिलता है फायदा?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget