एक्सप्लोरर

भारत को आजादी देने से पहले खो गई थी अंग्रेजों की यह चीज, आज तक नहीं ढूंढ पाया कोई

Independence Day 2025: 1947 में आजादी से पहले ब्रिटिश हुकूमत की कुछ प्राचीन और अहम चीज रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी. जो कि ब्रिटिश शासन के अधिकार और आदेश का प्रतीक मानी जाती थीं.

Independence Day 2025: 1947 की बात है, भारत में आजादी का झंडा फहराए जाने की तैयारियां जोरों पर थीं. वहीं दिल्ली के दफ्तरों में बक्से भरकर फाइलें, दस्तावेज और सामान पैक हो रहा था. अंग्रेज अफसर जल्द से जल्द अपने सामान को इंग्लैंड भेजना चाहते थे, ताकि कोई अहम चीज यहां छूट न जाए. 

तभी दिल्ली से छह हजार मील की दूरी पर स्कॉटलैंड की पहाड़ियों के बीच बने हुए बालमोरल के किले में अंग्रेज अफसर जॉर्ज षष्टम को एक ऐसी चीज वापस करना चाहते थे, जो कि खो गई थी और आज तक नहीं मिल पाई. चलिए जानें कि वह क्या चीज थी.

भारतवासियों के हाथ में सत्ता का हस्तांतरण

भारत की आजादी को लेकर लिखी गईं तमाम किताबों में अंग्रेजों से जुड़े ऐसे तमाम किस्से पढ़ने को मिलते हैं, जो कि शायद ही किताबों के अलावा कहीं और लिखे गए हों. एक ऐसा ही किस्सा अंग्रेजों की उस चीज को लेकर भी लिखा गया है जो कि आजाद भारत से पहले खो गया था. 

जब बारमोरल के किले में भारत के अंतिम सेक्रेटरी ऑफ स्टेट लॉर्ड लिस्टोवेल ने जॉर्ज षष्टम को इस बात की सूचना दी कि भारतवासियों के हाथों में सत्ता का हस्तांतरण सुचारू रूप से संपन्न हो गया है. 

अंग्रेजों की क्या चीज खो गई थी

लॉर्ड लिस्टोवेल ने आगे कहा कि ब्रिटिश सम्राट की शासन सत्ता का स्वरूप हमेशा के लिए बदल गया है. लिस्टोवेल ने जॉर्ज षष्टम से आगे कहा कि वे कुछ प्राचीन मुहरें वापस करने के लिए आए हैं. जो कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के पद की निशानी हैं. जो कि भारतीय साम्राज्य को ब्रिटिश ताज के साथ जोड़ने वाले बंधनों का प्रतीक है. 

लेकिन दुर्भाग्य से वो मुहरें अब हैं ही नहीं. कई साल पहले किसी ने उनको ऐसी जगह पर रख दिया है, जो कि अब तक मिल ही नहीं रही है. 

अनसुलझा रहस्य छोड़ गए अंग्रेज

फिलहाल अब तक यह बात किसी को नहीं पता है कि ये मुहरें किसी ने यादगार के तौर पर चुपके से रख लीं या फिर अफरातफरी में कहीं खो गई हैं. इसका जवाब आज तक किसी को नहीं मिला. इतिहासकारों की मानें तो अगर ये मुहरें मिल जाएं, तो ये सिर्फ धातु के टुकड़े नहीं होंगी, बल्कि ब्रिटिश राज के कई गुप्त किस्सों की चाबी साबित होंगी. सीधी भाषा में कहें तो अंग्रेज भारत तो छोड़ गए, पर अपने पीछे एक रहस्य छोड़ गए, जो अब भी अनसुलझा है.

यह भी पढ़ें: 1947 में तिरंगा फहराने से पहले हुई थी 'बच्चों की बारिश', नजारा देख हैरान थी माउंटबेटन की बेटी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima
Indigo Flight Crisis: इंडिगो की गलतियों का 'हिसाब' जारी! | Viral Video | ABP Report
Aniruddhacharya Controversy में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में दर्ज हुआ केस | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
Avatar 3 Advance Booking: 'धुरंधर' को पस्त करेगी 'अवतार- फायर एंड ऐश'! एडवांस बुकिंग में कर रही बंपर कमाई
'धुरंधर' को पस्त करेगी 'अवतार- फायर एंड ऐश'! एडवांस बुकिंग में कर रही बंपर कमाई
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget