एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, NIACL में निकली वैकेंसी, 90 हजार मिलेगी सैलरी

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को 90,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं, तो न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) का नया नोटिफिकेशन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 550 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को मेट्रो सिटी में 90,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी.

इस भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं. इनमें 50 पद रिस्क मैनेजर के लिए, 75 पद ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए, 50 पद लीगल स्पेशलिस्ट के लिए, 25 पद अकाउंट स्पेशलिस्ट के लिए, 50 पद AO हेल्थ के लिए, 25 पद IT स्पेशलिस्ट के लिए, 25 पद बिजनेस एनालिस्ट के लिए, 2 पद कंपनी सेक्रेटरी के लिए और 5 पद एक्चुरियल स्पेशलिस्ट के लिए हैं. इसके अलावा 193 पद जनरलिस्ट (Generalists) के लिए रखे गए हैं.

योग्यता और उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. चाहे आपने आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस में पढ़ाई की हो, अगर डिग्री है तो आप अप्लाई कर सकते हैं.

उम्र सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल है. SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. PwBD उम्मीदवारों को भी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी.

सैलरी और फायदे

चुने गए उम्मीदवारों को बेसिक पे 50,925 रुपये प्रति माह मिलेगा. इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य अलाउंस मिलाकर सैलरी मेट्रो सिटी में करीब 90,000 रुपये तक पहुंच सकती है. यह सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार है. इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं, इंश्योरेंस बेनिफिट्स और छुट्टियां भी मिलेंगी.

चयन प्रक्रिया

सिलेक्शन के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी. पहला फेज-1 एग्जाम स्क्रीनिंग के लिए होगा, जिसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार फेज-2 एग्जाम देंगे. फाइनल मेरिट फेज-2 के प्रदर्शन पर बनेगी. इन परीक्षाओं में आपकी स्किल्स और विषय ज्ञान की जांच होगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

SC/ST और PwBD कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. बाकी सभी कैटेगरी के लिए शुल्क 850 रुपये है, जो ऑनलाइन जमा करना होगा.

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ये हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं.
  • फिर उम्मीदवार होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें.
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • अब फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget