एक्सप्लोरर

भारत के इन जिलों में 15 अगस्त को नहीं दो दिन बाद मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें क्यों?

Independence Day 2025: लंबे संघर्ष के बाद 1947 में भारत को दो स्वतंत्र देशों भारत और पाकिस्तान में विभाजित किया गया. 15 अगस्त 1947 को आधी रात को भारत को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली.

भारत में हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस बार देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यह दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम पृष्ठ है, जो हमें आजादी की कीमत और उसकी महत्ता की याद दिलाता है, लेकिन भारत के दो ऐसे भी जिले हैं जहां 15 अगस्त के दिन नहीं बल्कि दो दिन बाद यानि 18 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. आखिर ऐसा क्यों है और क्या है इसके पीछे का कारण चलिए जानते हैं.

क्या थी वजह

भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी लेकिन यह स्वतंत्रता पूरे भारत के लिए एकसमान नहीं थी. पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके भारत का हिस्सा नहीं थे. जिसमें मालदा और नादिया शामिल थे. इन इलाकों को उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा घोषित कर दिया गया था. जिसके चलते यहां 15 अगस्त को आजादी का जश्न नहीं मनाया गया. इन क्षेत्रों को भारत में पूरी तरह शामिल करने में तीन दिन का समय लगा जिसके बाद जब 18 अगस्त को माउटंबेटन ने बंटवारे के नक्शे में सुधार किया. तब से यहां के लोग 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. जब 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली तो यहां जश्न के बजाय विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. यहां के लोग पाकिस्तान में शामिल होने से हैरान थे. 

नक्शे में हुआ सुधार

इस स्थिति को ठीक करने के लिए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो उस समय एक प्रमुख नेता थे और नदिया के शाही परिवार जैसे प्रभावशाली लोगों ने ब्रिटिश प्रशासन पर दबाव डाला. उनकी मांग थी कि इन क्षेत्रों को भारत में शामिल किया जाए. इस मुद्दे को लेकर तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन तक बात पहुंची और उन्होंने बंटवारे के नक्शे में सुधार का आदेश दिया. 17 अगस्त 1947 की रात को यह सुधार पूरा हुआ और इन क्षेत्रों को आधिकारिक रूप से भारत का हिस्सा घोषित किया गया. इस कारण, नदिया और मालदा में 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

क्या है स्वतंत्रता दिवस का महत्व

बता दें कि 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया और अपना ऐतिहासिक भाषण दिया. यह दिन भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत थी. स्वतंत्रता दिवस का महत्व केवल आजादी की प्राप्ति तक सीमित नहीं है. यह हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है, जो असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने दिए. यह दिन हमें एकजुटता, राष्ट्रीय गर्व और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करता है. हर साल 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं. इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और देशभक्ति के गीतों का आयोजन होता है. यह दिन हमें लोकतंत्र, समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है.

इसे भी पढ़ें-देश के किन राज्यों में बनते हैं वंदे भारत और मेट्रो के कोच? देख लें पूरी लिस्ट

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन के निधन पर आज भारत में राष्ट्रीय शोक, इसमें क्या-क्या नहीं कर सकते?
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर आज भारत में राष्ट्रीय शोक, इसमें क्या-क्या नहीं कर सकते?
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Netherlands Prisons: इस देश की जेलों में नहीं है एक भी कैदी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश की जेलों में नहीं है एक भी कैदी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Moon Plants: क्या चांद पर पेड़ उगाया जा सकता है, जानें क्या कहता है साइंस?
क्या चांद पर पेड़ उगाया जा सकता है, जानें क्या कहता है साइंस?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget