एक्सप्लोरर

SA vs AUS 2nd T20: स्टंप पर लगी गेंद, गिल्लियां टस से मस नही, टी20 मैच के दौरान दिखा हैरान करने वाला नजारा

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक तेज रफ्तार गेंद सीधा स्टंप से टकराई लेकिन गिल्लियां गिरी ही नहीं. जिसके चलते बल्लेबाज को नॉट-आउट करार दिया गया.

SA vs AUS 2nd T20: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 12 अगस्त को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में एक बेहद दुर्लभ और हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जब गेंद सीधे स्टंप पर लगी, लेकिन गिल्लियां गिरी ही नही. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, गिल्लियां न गिरने पर बल्लेबाज आउट नही करार दिया जाता, और इस मुकाबले में यही हुआ.

तेज रफ्तार गेंद, फिर भी बच गए बल्लेबाज

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर के दौरान हुई. साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने ऑफ-स्टंप पर एक फुल-लेंथ गेंद फेंकी, जिसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने लॉफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए. गेंद सीधी जाकर स्टंप से टकराई लेकिन फिर भी गिल्लियां अपनी जगह पर टिकी रही.

कॉर्बिन बॉश खुद भी इसे देखकर हैरान रह गए. उनके साथी खिलाड़ी रयान रिकेलटन और रासी वैन डेर डुसेन को भी यकीन नहीं हुआ कि विकेट कैसे नहीं गिरा. हालांकि, किस्मत का यह साथ मिचेल ओवेन ज्यादा देर तक नहीं ले सके और 13 गेंदों में 8 रन बनाकर क्वेना मफाका की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए.

कॉर्बिन बॉश का शानदार स्पेल

कॉर्बिन बॉश ने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और अपने स्पेल में उन्होंने सिर्फ 20 रन ही खर्च किए. बॉश ने इस दौरान मिचेल मार्श, बेन ड्वार्शुइस और एडम जम्पा के विकेट अपने नाम किए. अगर ओवेन का विकेट भी उन्हें मिल जाता, तो यह उनका चौथा शिकार होता.

ब्रेविस का तूफानी शतक

मैच में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो बने सिर्फ 21 साल के डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें "बेबी ऐबी" के नाम से जाना जाता है. उन्होंने इस मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और 56 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 शानदार गगनचुंबी छक्के लगाए.ब्रेविस की यह पारी साउथ अफ्रीका की टी20I हिस्ट्री का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 218/7 रन बना दिए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई.  इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget