एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज में 935 KM, स्वीडन की इलेक्ट्रिक SUV ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

Swedish Electric Car Polestar 3: स्वीडन की एक इलेक्ट्रिक कार ने रेंज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह कार एक बार चार्ज करने पर 935 किलोमीटर चली.आइए इस कार के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद खास है. स्वीडन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Polestar ने अपनी SUV Polestar 3 के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. यह SUV एक ही बार चार्ज करने पर 935 किलोमीटर चली और इस रिकॉर्ड को Guinness World Records ने भी मान्यता दी है.

रिकॉर्ड कैसे बना?

  • Polestar 3 को यूके की पब्लिक सड़कों पर टेस्ट किया गया. इस दौरान SUV ने 581.3 मील (लगभग 935 KM) की दूरी तय की. यह आंकड़ा पिछले रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. अगस्त 2024 में Ford Mustang Mach-E ने 569.64 मील का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब Polestar 3 ने पीछे छोड़ दिया है. इस ड्राइव को पूरा करने में 22 घंटे 57 मिनट लगे और इसे अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलाया गया. इसमें सिंगल-लेन रोड, बी-रोड और डबल कैरिजवे शामिल थे, ताकि असली दुनिया की ड्राइविंग कंडीशन को दिखाया जा सके.

Polestar 3 के पावरफुल स्पेसिफिकेशंस

  • इस रिकॉर्ड के लिए Polestar 3 के लॉन्ग रेंज सिंगल-मोटर वर्जन का इस्तेमाल किया गया. इसमें 107 kWh का बैटरी पैक और 295 bhp पावर वाला मोटर दिया गया है. इसकी WLTP रेंज 438 मील यानी करीब 705 किलोमीटर है. सबसे खास बात यह रही कि WLTP रेंज पूरी करने के बाद भी बैटरी में 20% चार्ज बचा था. यहां तक कि बैटरी पर 0% दिखने के बाद भी यह कार 8 किलोमीटर और चली.

क्यों खास है Polestar 3 का यह कारनामा?

  • यह SUV सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं देती बल्कि अपनी एफिशिएंसी से भी चौंकाती है. 2.4 टन भारी इस SUV ने 5.13 मील प्रति kWh की शानदार एफिशिएंसी दिखाई. Polestar के मैनेजिंग डायरेक्टर मैट गैल्विन ने कहा,"एक बड़ी SUV का इतनी दूरी तय करना यह साबित करता है कि EVs अब सिर्फ सिटी कार नहीं बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी भरोसेमंद विकल्प बन चुकी हैं."

  • बता दें कि हाल ही में General Motors की Chevrolet Silverado EV (2026) ने भी 1,059 मील की दूरी तय कर रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि उसे Guinness World Records से मान्यता नहीं मिली. वहीं Polestar 3 का रिकॉर्ड खास है क्योंकि यह प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक SUV कैटेगरी में दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें:  डेली ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे कोई सस्ती-सी कार? ये 5 ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget