एक्सप्लोरर

अजीत अगरकर और सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, एशिया कप के लिए हो गया टीम इंडिया का एलान

Asia Cup 2025 India Squad: 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का एलान किया.

2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम इंडिया का एलान किया. दोनों ने पीसी में कई अहम सवालों के जवाब भी दिए. यहां आपको अगरकर और सूर्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बात बताएंगे. 

अजीत अगरकर ने बताया श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिला मौका

श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिल पाई. आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन भी अय्यर की टी20 टीम में वापसी नहीं करा सका. 

अय्यर को टीम से बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अगरकर ने कहा, "श्रेयस के बारे में आपको उसे बताना होगा कि वह किसकी जगह ले सकता है. इसमें ना तो उसकी गलती है और ना ही हमारी. बस हमें अभी 15 खिलाड़ियों को चुनना है, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा."

अगरकर ने जसप्रीत बुमराह और वर्कलोड पर सब किया साफ

जसप्रीत बुमराह की वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड में सिर्फ तीन टेस्ट खेलने की वजह से काफी आलोचना हुई थी. ऐसे में बुमराह को लेकर पीसी में जब सवाल पूछा गया तो चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई लिखित योजना है. बेशक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अच्छा ब्रेक मिला है. टीम प्रबंधन (मैनेजमेंट) या फिजियो या संबंधित लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं. अभी ही नहीं, बल्कि चोट लगने से पहले भी हम उसका ध्यान रखते थे, क्योंकि हमें पता है कि वह कितना महत्वपूर्ण है."

अगरकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुमराह को भविष्य के महत्वपूर्ण मैचों के लिए उपलब्ध रखना जरूरी है. उन्होंने कहा, "जाहिर है कि हम चाहते हैं कि वह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे. मैं जानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच बड़ा होता है, लेकिन विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी या इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी सीरीज ज्यादा अहम होती हैं. हम चाहते हैं कि वह हर समय उपलब्ध रहे."

अगरकर ने आगे कहा, "अधिकतर तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाती है. पिछले दो-तीन साल में लगी चोट के कारण उस पर ध्यान है. उस पर अतिरिक्त नजर है, क्योंकि वह बेजोड़ और विशेष है और इसमें बदलाव नहीं होगा. इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, फिर यह चाहे अगली सीरीज हो या छह महीने बाद."

शुभमन गिल को उपकप्तानी मिलने पर भी बोले

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को 2025 एशिया कप के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे. गिल ने पिछला टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ 2024 में पाल्लेकल में खेला था और अब उन्होंने उपकप्तान में रूप में अक्षर पटेल की जगह ली है. 

अगरकर ने कहा, "इंग्लैंड में गिल का फॉर्म वैसा ही था जैसी हमें उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने उससे भी बढ़कर प्रदर्शन किया. अब (शीर्ष क्रम के लिए) अधिक विकल्प हैं और शुभमन वैसे भी शानदार फॉर्म में हैं. दुबई पहुंचने पर वे विरोधी टीम और परिस्थितियों के अनुसार प्लेइंग इलेवन चुन सकते हैं."

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा, पिछली बार जब उन्होंने टी20 क्रिकेट खेला था तब वह उप कप्तान थे। यह पिछले विश्व कप के बाद की बात है इसलिए उस समय भी हम स्पष्ट रूप से इसी दिशा में सोच रहे थे।’’

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "अब जब वह उपलब्ध हैं तो कम से कम उनके (सूर्यकुमार) पास दो विकल्प हैं. बल्लेबाजी क्रम चुनना (अब) उनकी जिम्मेदारी है. हमारा काम 15 खिलाड़ियों को चुनना था, लेकिन जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो हमारे पास काफी गहराई है और हम इसे लेकर काफी सक्रिय हैं."

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाया- अगरकर

यशस्वी जायसवाल के टीम में जगह बनाने में नाकाम रहने पर अगरकर ने इसे दुर्भाग्यशाली करार दिया. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जायसवाल के संदर्भ. अभिषेक शर्मा के टीम में होने के कारण और वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाया.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget