एक्सप्लोरर

इस दिवाली कार खरीदना हो जाएगा इतना सस्ता, जानिए GST कटौती का कितना पड़ेगा असर?

GST Impact on Car Prices: सरकार GST स्ट्रक्चर में बदलाव करने की तैयारी में है. दिवाली पर हैचबैक और छोटी कारें सस्ती हो सकती हैं. आइए जानें SUV और EV पर इसका क्या असर होने वाला है.

अगर आप दिवाली पर नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST के ढांचे में बड़ा बदलाव करने की योजना पर काम कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से अपने संबोधन में टैक्स स्ट्रक्चर को सरल और लोगों के हित में बनाने की बात कही थी. इसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है कि क्या कारों की कीमत पर भी इसका असर पड़ेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

दिवाली पर छोटी कार खरीदने का सही समय?

  • फिलहाल छोटी कारों पर 28 प्रतिशत GST और अलग से सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स करीब 29 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, लेकिन अब टैक्स दरों में बदलाव की तैयारी है. प्रस्ताव के मुताबिक, हैचबैक और छोटी कारों को 18 प्रतिशत स्लैब में लाने की योजना है. इसका सीधा मतलब है कि दिवाली के समय तक हैचबैक और छोटी कार खरीदने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है. अगर आप 4 मीटर से छोटी और 1200cc तक इंजन वाली पेट्रोल, CNG या LPG कार लेने की सोच रहे हैं, तो दिवाली आपके लिए सही समय साबित हो सकता है.

SUV और लग्जरी कारों पर क्या असर पड़ेगा?

  • SUV और बड़ी गाड़ियों की बात करें तो फिलहाल इन पर 43 से 50 प्रतिशत तक टैक्स लगता है. नई व्यवस्था में इन्हें 40 प्रतिशत के स्पेशल स्लैब में डाला जा सकता है. इसका मतलब है कि SUVs और लग्जरी कारों पर बहुत बड़ी राहत तो नहीं मिलेगी, लेकिन टैक्स स्ट्रक्चर पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगा. जहां तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सवाल है, वहां किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों पर सिर्फ 5 प्रतिशत GST लगता है और आने वाले समय में भी इसे बरकरार रखा जा सकता है. इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कारों पर खरीदारों को कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

गाड़ियों पर GST का क्या होगा असर?

  • सरकार का लक्ष्य है कि Tax System को केवल दो मुख्य स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) में लाया जाए. जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुएं जैसे लग्जरी सामान और सिगरेट जैसी चीजों पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा. इससे टैक्स सिस्टम सरल होगा और गाड़ियों के मामले में इंजन कैपेसिटी या लंबाई को लेकर जो उलझनें होती थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा. अगर यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो छोटी कारों की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है. नतीजतन, लोगों की डिमांड बढ़ेगी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की बिक्री में तेजी आएगी. इससे अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक बढ़ावा मिलेगा.

  • बता दें कि 21 अगस्त को मंत्रियों की समिति GST दर में बदलाव के इस प्रस्ताव पर चर्चा करेगी और इसके बाद सितंबर में GST काउंसिल की मीटिंग में इसका अंतिम फैसला लिया जा सकता है. अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार होता है तो इस दिवाली कार खरीदना वाकई सस्ता सौदा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Car Price Hike: 1 सितंबर से महंगी होने जा रही ये कारें, जानिए अब कितनी बढ़ जाएगी कीमत? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget