एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर भी होता है लगेज रूल, जानें ट्रेन के किस कोच में कितना ले जा सकते हैं सामान

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट की तरह बैग वजन और साइज चेक करने का नियम है. चलिए जानते हैं कि कौन से कोच में कितना सामान ले जा सकते हैं यात्री और नियमों का उल्लंघन करने पर क्या होता है?

भारत में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार नए नियम कानून लागू करता रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों पर भी लगेज रूल लागू होता है. यानी रेलवे कोच के अनुसार प्रति यात्री सामान का वजन निर्धारित होता है. ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि रेलवे का लगेज रूल क्या है और कौन से कोच में कितने वजन तक का सामान ले जाने की अनुमति होती है. 

वजन ही नहीं बैग साइज पर भी होता है रूल 

रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्रा के दौरान प्रति यात्री सामान का सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि बैग के साइज को लेकर भी नियम लागू होता है. नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री का बैग इतना बड़ा है कि वह कोच में ज्यादा जगह घेरता है तो उस पर भी पेनल्टी लगाई जा सकती है. यानी वजन कम होने पर भी बड़े साइज का बैग परेशानी खड़ी कर सकता है. 

किस कोच में कितना सामान ले जा सकते हैं यात्री 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की क्लास के हिसाब से फ्री लगेज की सीमा तय की है. इस सीमा के अनुसार, फर्स्ट एसी वाले यात्री 70 किलो तक लगेज ले जा सकते हैं. वहीं सेकंड एसी वाले यात्री 50 किलो तक तो थर्ड एसी वाले 40 किलो तक सामान ले जा सकते हैं. इनके अलावा स्लीपर क्लास वाले भी 40 किलो तक तो जनरल और सेकंड सिटिंग वाले लोग 35 किलो तक सामान ले जा सकते हैं. रेलवे के नियमों के अनुसार, तय सीमा से 10 किलो तक ज्यादा सामान ले जाने की छूट होगी, लेकिन उससे ज्यादा वजन होने पर यात्रियों को स्टेशन पर जाकर लगेज बुक करना होगा. 

तय सीमा से ज्यादा सामान पर देना होगा जुर्माना 

अगर किसी यात्री के पास बुकिंग से ज्यादा सामान पाया जाता है तो उसे पर चार्ज लगाया जा सकता है. यह चार्ज सामान्य दर से डेढ़ गुना ज्यादा होगा. यानी बिना बुकिंग के तहत सीमा से ज्यादा वजन ले जाना जेब पर भारी पड़ सकता है. 

क्यों जरूरी है यह नियम 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. कई बार यात्री अपने साथ इतना ज्यादा सामान लेकर जाते हैं कि कोच में बाकी यात्रियों को दिक्कत होती है. इसके अलावा ज्यादा लगेज सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें- रूस से क्रूड ऑयल नहीं खरीदे भारत तो कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? जान लें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
पुराना घर बेचकर 2 साल में खरीदा नया मकान, फिर भी देना पड़ सकता है टैक्स! इन 6 गलतियों से बचें
पुराना घर बेचकर खरीदा नया मकान, फिर भी देना पड़ सकता है टैक्स! इन 6 गलतियों से बचें
1.79 लाख के 17 चालान वाली बाइक गुरुग्राम में जब्त, ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
1.79 लाख के 17 चालान वाली बाइक गुरुग्राम में जब्त, ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget