एक्सप्लोरर

Thar Roxx या Vision T, फीचर्स और डिजाइन के मामले में कौन-सी गाड़ी ज्यादा बेहतर? यहां जानिए

Mahindra Vision T vs Thar Roxx: महिंद्रा ने Thar Vision T पेश की है जो भविष्य की इलेक्ट्रिक थार बन सकती है. आइए जानें Thar Roxx और Vision T में बड़े बदलाव क्या हैं और कौन ज्यादा एडवांस है.

महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडिंग कारों के लिए जानी जाती है और Thar इसका सबसे फेमस ब्रांड है. अब कंपनी ने Vision T पेश किया है, जिसे भविष्य की इलेक्ट्रिक थार भी माना जा रहा है. अब सवाल ये है कि मौजूदा Thar Roxx से यह कितनी अलग है? आइए विस्तार से जानते हैं.

कैसा है आर्किटेक्चर ?

  • Thar Roxx को पुराने लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. वहीं Vision T नए NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. इसका मतलब है कि Vision T में ज्यादा स्पेस मिलेगा. इसकी पैकेजिंग बेहतर होगी और केबिन ज्यादा प्रैक्टिकल होगा.

साइज और ड्राइविंग अनुभव

  • साइज की बात करें तो Vision T लगभग Roxx जितनी ही बड़ी है. फर्क सिर्फ इतना है कि Vision T का व्हीलबेस ज्यादा लंबा होगा, जिससे केबिन में स्पेस बढ़ जाएगा. इसके बावजूद Vision T का टर्निंग रेडियस Roxx से कम होगा, यानी तंग जगहों पर इसे मोड़ना आसान होगा. ड्राइविंग अनुभव भी पहले से अलग और मॉडर्न महसूस होगा.

स्टाइलिंग और डिजाइन अपडेट

  • Vision T का डिजाइन Roxx से ज्यादा मॉडर्न और फ्रेश है. इसमें गोल हेडलैंप की जगह नया हेडलाइट सेटअप और स्प्लिट ग्रिल दी गई है. हालांकि, इसका क्वार्टर ग्लास एरिया Roxx जैसा ही है और मजबूती के साथ ऊंचाई भी लगभग समान है. इससे यह अपनी ऑफ-रोड पहचान बनाए रखेगी, लेकिन स्टाइल ज्यादा मॉडर्न होगा.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

  • Vision T का इंटीरियर Roxx से पूरी तरह अलग होगा. इसमें एक बड़ा पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दिया जाएगा, लेकिन इसके साथ ही फिजिकल स्विचगियर भी मौजूद रहेंगे ताकि यूजर्स को ऑफ-रोडिंग के दौरान आसानी हो. यह कॉन्सेप्ट कार जैसा फील देगा और Thar को पहले से ज्यादा हाई-टेक बना देगा. बता दें कि Vision T को भविष्य में इलेक्ट्रिक थार के रूप में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें डुअल मोटर्स और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सेटअप मिलेगा, जो इसे शानदार ऑफ-रोड क्षमता देगा. वहीं Thar Roxx अपने मौजूदा ICE इंजन के साथ जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: बस चंद दिन का इंतजार, Maruti लॉन्च करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
Renault Triber Turbo Review: 100PS से बदला अंदाज, जानें कैसी रही ड्राइव?
Renault Triber Turbo Review: 100PS से बदला अंदाज, जानें कैसी रही ड्राइव?
नई CB350 रेंज में इतने मॉडल क्यों, किसका डिजाइन किसके लिए?
नई CB350 रेंज में इतने मॉडल क्यों, किसका डिजाइन किसके लिए?
फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम
फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget