एक्सप्लोरर
Dal Lake Srinagar: डल झील को साफ करने का अभियान शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें
डल झील को सफाई का अभियान
1/6

स्थानीय समुदाय की भागीदारी से डल झील को साफ करने के एक नए प्रयास में जम्मू-कश्मीर सरकार ने डल संरक्षण के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज डल झील के कायाकल्प के लिए नागरिकों और अधिकारियों के बीच एक अनूठी साझेदारी 'अथवास' को हरी झंडी दिखाई. अथवास का मतलब है हाथ मिलाना. इसका उद्देश्य राज्य की विरासत के विकास और संरक्षण में प्रभावी सामुदायिक भागीदारी है.
2/6

इतिहास में पहली बार डल झील को साफ करने के लिए सक्रिय जनभागीदारी से अभियान चलाया जा रहा है. उपराज्यपाल के साथ मेयर एसएमसी, जुनैद अजीम मट्टू, डीडीसी अध्यक्ष श्रीनगर, आफताब मलिक, डल के सफाई अभियान में श्रीनगर जिले के विभिन्न संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया, जिसके तहत झील में डी-वीडिंग और ड्रेजिंग नागरिकों के सहयोग से की जाएगी.
Published at : 09 Apr 2022 03:58 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























