एक्सप्लोरर
Indian Coast Guard: भारत के समंदर में पकड़ा गया ईरानी जहाज, केरल के तट पर लगा रहा था चक्कर, जानें मामला
IGC Detained Iranian Vessel: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अरब सागर में एक बार फिर कार्रवाई की है. आईसीजी ने केरल की कुछ दूरी पर ईरान की राष्ट्रीयता वाले मछली पकड़ने वाले जहाज को पकड़ा है.
इससे पहले भारतीय तट रक्षक बल ने बांग्लादेश के जहाज को पकड़ा था. हालांकि ये जहाज खराब हो गया था और इस वजह से भारतीय सीमा में घुस आया था.
1/8

इंडियन कोस्ट गार्ड ने इस जहाज को पहले रोका फिर हिरासत में ले लिया. मामले पर आईसीजी ने कहा कि जहाज को जांच के लिए कोच्चि लाया गया है.
2/8

इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक तेज समुद्री-हवा समन्वित अभियान में केरल तट के पश्चिम में अरब सागर में ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को रोका और हिरासत में लिया.”
Published at : 06 May 2024 05:29 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























