एक्सप्लोरर
कभी देखा है ऐसा फैशन? जब हील्स पर टेनिस बॉल लगाए दिखीं ये सेलेब, देखें तस्वीरें
अमरीकी एक्ट्रेस और सिंगर ज़ेंडाया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चैलेंजर्स को प्रमोट करने में व्यस्त है. इस दौरान उनका फैशनेबल अंदाज देखने लायक रहा और अब इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. आप भी देखें.
फिल्म प्रमोशन के दौरान जेंडाया का फैशन स्टेटमेंट हुआ वायरल.
1/6

अमरीकी एक्ट्रेस और सिंगर जेंडाया ने हाल ही में टेनिस प्लेयर से इंस्पायर्ड एक लुक कैरी किया, जिसमें वह मिनि स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप में नजर आ रही हैं. 27 वर्षीय स्टार ने इसमें एक कस्टम सिल्वर ड्रेस पहन रखी है, जिसमें एक शानदार डीप नेकलाइन और टेनिस कोर्ट के दिया गया है.
2/6

हालांकि, जिस चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, वह उनके कदमों में थी. एक्ट्रेस ने एक कस्टम-मेड व्हाइट पंप पहन रखा था, जिसमें एक असली टेनिस बॉल को जोड़ा गया है. फैंस भी उनके इस एक्सपेरिमेंट से टेनिस के प्रति जेंडाया के प्रेम का अंदाजा लगा रहे हैं.
3/6

तस्वीरों में एक्ट्रेस खुलकर एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं. चमकदार ड्रॉप-वेस्ट आउटफिट पर ब्लैक लाइनिंग दी गई है. स्कर्ट की मिनि हमेलाइन के साथ टॉप को स्लीवलेस रखा गया है.
4/6

दरअसल, फिल्म "चैलेंजर्स" में, ज़ेंडया ने ताशी का किरदार निभाया है, जो एक पूर्व टेनिस चैंपियन से कोच बनी है, फिल्म एक लव ट्रायंगल है, जो उनके पति और एक पूर्व मित्र के इर्द-गिर्द घूम रही है. इसीलिए जेंडाया का यह लुक भी टेनिस से इंस्पायर है.
5/6

इस मौके के लिए जेंडाया ने फ्रेश कलर किए गए सुनहरे बालों को फ़्लिप-आउट कर हाफ बालों को क्लच किया, जो एक स्पोर्टी हाफ-अप हेयरडू का लुक दे रही है. इसके अलावा कानों में सिल्वर ईयरिंग और हाथों में कुछ एक्सेसरीज के साथ उन्होंने अपने कैरेक्टर को सहजता से शो ऑफ किया.
6/6

जेंडाया का फ़ैशन यहीं नहीं रुका, उन्होंने अपने मेकअप को भी सिंपल और ग्लोइ रखा. गालों को कंटूर करने के साथ ही, ब्लश और हाइलाइटर लगाया. वहीं, लाइट पिंक लिप शेड के साथ आंखों पर हेवी मस्कारा और आइलाइनर के साथ उन्होंने आंखों को डिफाइन किया था.
Published at : 10 Apr 2024 06:39 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
मध्य प्रदेश
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























