हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनजब ब्रेकअप के बाद Ranbir Kapoor के साथ काम करने पर Deepika Padukone ने कह दी थी ऐसी बात
जब ब्रेकअप के बाद Ranbir Kapoor के साथ काम करने पर Deepika Padukone ने कह दी थी ऐसी बात
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Apr 2021 09:56 PM (IST)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
1/5
बॉलीवुड में कई एक्स-कपल्स एक-दूसरे को ब्रेकअप के बाद फूटी आंख नहीं सुहाते लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो आज भी ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त हैं और फिल्मों में साथ काम करने से नहीं हिचिकिचाते हैं. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी उनमें से एक हैं.
2/5
रणबीर और दीपिका जब फिल्मों में नए-नए आए थे तो ये तकरीबन दो साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था. दीपिका ने रणबीर के ऊपर चीटिंग करने के आरोप लगाए थे और उन्हें पब्लिकली काफी भला-बुरा कहा था. हालांकि रणबीर ने ब्रेकअप के बाद दीपिका के बारे में कभी कुछ नहीं कहा था.
3/5
बहरहाल, ब्रेकअप के कुछ सालों तक दोनों के बीच मनमुटाव रहे लेकिन फिर प्रोफेशनल स्तर पर दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया. इन्हें ब्रेकअप के बाद साथ फिल्म में काम करने के लिए डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मना लिया और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्म लेकर आए.
4/5
ब्रेकअप के बाद रणबीर के साथ काम करने के बारे में दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'साथ काम करने में हमारा अतीत बिलकुल आड़े नहीं आया. हमारा हाथ में जो काम था हमने उसपर फोकस किया. काम करने में खूब मजा आया क्योंकि मैं, रणबीर और अयान अच्छे दोस्त हैं. अयान ने मुझे और रणबीर को साथ में देखा है तो हमारे बीच बेहतरीन कम्फर्ट लेवल था.'
5/5
आपको बता दें कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका सालों तक रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहीं और फिर उन्होंने 2018 में उनसे शादी कर ली. वहीं रणबीर का कैटरीना कैफ से ब्रेकअप हुआ और अब वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं.