एक्सप्लोरर
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
बिहार के बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में मुफस्सिल थाने के दरोगा अनिल कुमार झा एक महिला डांसर को थप्पड़ मारते और मंच पर मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कथित अश्लील डांस की शिकायत मिलने के बाद दरोगा मौके पर पहुंचे थे। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया, जब उनके व्यवहार का लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि दरोगा ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकालकर भीड़ की ओर तान दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के रवैये और कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
All Shows
Advertisement



































