किसी की 3000 करोड़ तो किसी की 2800 करोड़, इतनी संपत्ति के मालिक हैं साउथ के टॉप स्टार्स
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 17 Jul 2021 05:20 PM (IST)
नागार्जुन, राम चरण तेजा
1/5
बात आज साउथ सिनेमा के कुछ ऐसे एक्टर्स की जिनकी संपत्ति 100 या 200 करोड़ नहीं बल्कि 1000 करोड़ से ज्यादा की है. जी हां, आपने अक्सर फिल्मों की कमाई और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो सुना होगा. लेकिन आज हम आपको साउथ के सुपरस्टार्स की संपत्ति के बारे में बताएंगे. तो आइए शुरू करते हैं.
2/5
नागार्जुन: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन को उनकी शानदार फिल्मों के साथ ही लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन के पास 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. एक्टर का हैदराबाद में ही ब्लू क्रॉस नाम का एनजीओ है. साथ ही नागार्जुन अपने भाई अक्किनेनी वेंकट रत्नम के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं जिसका नाम अन्नपूर्णा स्टूडियो है.
3/5
जूनियर एनटीआर: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार्स में से एक जूनियर एनटीआर आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एक्टर एन.टी. रामाराव के बेटे हैं. जूनियर एनटीआर को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर के पास 1000 करोड़ की संपत्ति है.
4/5
राम चरण तेजा: राम चरण का नाम टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आता है. कमाई के साथ ही रामचरण अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं. इन फिल्मों में चिरूथा, मग्धीरा, नायक और येवाडू जैसी फ़िल्में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण 2800 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. आपको बता दें कि राम चरण खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते है जिसका नाम कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी है. साथ ही राम चरण एक पोलो टीम ‘राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब’ और ‘ट्रू जेट’ नाम से एयरलाइन बिज़नेस भी चलाते हैं.
5/5
चिरंजीवी: साउथ सिनेमा का बड़ा नाम चिरंजीवी ना सिर्फ सिनेमा बल्कि पॉलिटिक्स में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं. ख़बरों की मानें तो 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके चिरंजीवी आज 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.